Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
राम गोपाल वर्मा लेकर आ रहे हैं सरकार 4,शूटिंग पर दिया अपडेट - Nand Kesari || Top News || Latest News

राम गोपाल वर्मा लेकर आ रहे हैं सरकार 4,शूटिंग पर दिया अपडेट

हैदराबाद। नौ साल हो गए जब अमिताभ बच्चन को सरकार के रूप में देखा गया था. डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपने फैंस को एक अच्छी खबर दी है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में अपनी पॉलिटिकल क्राइम फ्रेंचाइजी श्सरकारश् की चौथी किस्त के बारे में खुलासा किया है. डायरेक्टर ने यह जानकारी शुक्रवार (13 मार्च) को रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवलश् में दी, जहां उनकी मशहूर फिल्म श्शिवाश् दिखाई गई थी।
शुक्रवार, 13 मार्च को रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक सेशन में राम गोपाल वर्मा ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की. वर्मा ने एलान किया कि वह सरकार 4 के साथ वापसी करने जा रहे हैं. सरकार 4 के अलावा उनके प्रोजेक्ट में एक थ्रिलर फिल्म श्सिंडिकेटश् भी शामिल है।
इस एलान के बाद इवेंट में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी. वर्मा ने कहा, बहुत समय बाद मैं हाल ही में मुंबई लौटा और मैंने एक फैसला किया कि अब बहुत हो गया. यह शायद एक बहुत ही बड़ा बयान लग सकता है, लेकिन मैंने तय किया कि मैं एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता हूं जो मेरे सारे पाप धो दे और सबको हैरान कर दे. इस फिल्म का नाम सिंडिकेट है. मैं सरकार 4 भी बना रहा हूं।
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि उन्होंने सरकार 4 पर काम शुरू कर दिया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम परिणाम तो समय के साथ ही पता चलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो सकती है. हालांकि, फिल्म के कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.
फिल्म मेकर ने फिर कहा, आपको अंग्रेजी की वह पुरानी कहावत भी पता होनी चाहिए – द प्रूफ ऑफ द पुडिंग इज इन दि इटिंग तो, मैं ऐसा करता हूं या नहीं यह तो साल के आखिर में ही पता चलेगा। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अभिनीत सरकार फ्रैंचाइजी एक पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर है जिसकी जड़ें महाराष्ट्र के सामाजिक-राजनीतिक पर आधारित है. इन फिल्मों की कहानी एक शक्तिशाली श्नागरेश् परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका नेतृत्व अमिताभ बच्चन द्वारा निभाया गया किरदार श्सुभाष नागरेश् करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *