जयपुर। बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस से निकाले गए स्थानीय श्रमिकों और ड्राइवरों के हक में प्रदर्शन कर रहे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पिछले 40 दिनों से श्रमिकों का धरना चल रहा था और प्रशासन की बेरुखी से नाराज होकर भाटी ने यह कदम उठाया।
9 अप्रैल से शुरू हुए इस आंदोलन को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट चेतावनी दी थी कि मांगें नहीं मानी गईं तो मजदूर यूनियन के साथ मिलकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
इसी के बाद रविंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में मंगलवार को मजदूरों के हक के लिए मजदूर आंदोलन जनसभा की गई। उसके बाद 6 सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट घेराव के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
बाड़मेर में प्रदर्शन के दौरान रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, प्रशासन-पुलिस के हाथ-पांव फूले
