मुख्यमंत्री मोहन यादव से एक मीटिंग में पिघले नरोत्तम मिश्रा
दतिया। मध्य प्रदेश दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी द्वारा नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने के बाद से सियासी घमासन जारी है. पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थक नाराज हैं. दतिया में उपद्रव हुआ, नेशनल हाई-वे 11 घंटों तक जाम रहा और कई बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफे दे दिए, लेकिन इस सब के बावजूद बीजेपी नेतृत्व ने सभी इस्तीफे नकार दिए हैं और डॉ. नरोत्तम मिश्रा को लेकर बड़ी बात कही है.
भोपाल में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले नरोत्तम मिश्रा
दतिया विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बीच खुलकर बीजेपी में सामने आई अंतर्कलह के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान ने नरोत्तम मिश्रा के एक बार फिर विधायक बनने के सपने पर पूर्ण विराम लगा दिया है. शुक्रवार दोपहर दतिया से भोपाल रवाना हुए पूर्व गृह मंत्री ने मुख्य मंत्री मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की. नरोत्तम मिश्रा ने इस मुलाकात में क्या बातचीत की, ये अब अब तक साफ नहीं हुआ है. लेकिन इस मुलाकात के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर बड़ा बयान दिया है.
पदाधिकारियों के इस्तीफे नामंजूर
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि, ष्दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी जी को उम्मीदवार बनाया है, जानकारी में आया है कि, इसके बाद दतिया में कुछ लोगों ने भावावेश में इस्तीफे दिए हैं. लेकिन मुझे कोई भी इस्तीफा नहीं मिला है. उन्होंने आगे कहा कि, ष्भारतीय जनता पार्टी संगठन ने तय किया है कि हम किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे।
नरोत्तम के नेतृत्व में जीतेंगे उपचुनाव
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बयान दिया है कि ष्हमारे वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित नेता हैं, उनके मार्गदर्शन में बीजेपी दतिया चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी.ष् प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद ये बात साफ हो चुकी है कि किसी आश्वासन के साथ शायद बीजेपी संगठन ने नरोत्तम मिश्रा को फिलहाल साध लिया है.श्श्
हालांकि उनके समर्थकों की आखिरी समय में उम्मीदवार बदले जाने की बची हुई उम्मीद अब खत्म हो गई हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी द्वारा नरोत्तम मिश्रा को दरकिनार कर आशुतोष तिवारी को टिकट देने के फैसले का असर दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के वोट प्रतिशत पर जरूर पड़ने वाला है।
नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा सीट जिताने का सीएम मोहन यादव से वादा, एक मीटिंग में गिले शिकवे खत्म
