सुनील महेश्वरी की दावेदारी के लिए समाज एकजुट
भोपाल। बुधनी विधानसभा में उपचुनाव होना है जिसमे टिकिट को लेकर तरह तरह की चर्चाएं जोरों पर है परंतु क्षेत्र एवं समाज की मांग है की पूर्व सिलाई कला मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुनील महेश्वरी को टिकिट मिलना चाहिए।
टिकिट सिर्फ महेश्वरी को क्यों?
सुनील महेश्वरी ने पूर्ण निष्ठा के साथ पार्टी का कार्यभार निभाया । विधानसभा 2024 में खरगोन जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया ।जहां पर श्री महेश्वरी ने पूरा प्रयास ईमानदारी से किया। जबलपुर से इंदौर रेलवे लाइन के लिए लगातार संघर्ष किया। उक्त रेल्वे लाईन से बुधनी विधानसभा में चार चांद लगेंगे ।इसके बाद क्षेत्र की जनता के लिए आधी रात को हर मुसीबत में खड़ा होता है तो जननायक की भूमिका में सिर्फ और सिर्फ सुनील महेश्वरी खड़े होते है ।इसलिए भारतीय जनता पार्टी के व पूर्व अध्यक्ष सिलाई कला मंडल कैबिनेट मंत्री दर्जा को बुधनी विधानसभा से विधानसभा टिकट के लिए समाज के दामोदर वंशी जूना गुजराती दर्जी समाज ने प्रदेश में समस्त जिलों से एक टिकट बुधनी विधानसभा चुनाव में हो रहे उपचुनाव के लिए क्षेत्र और समाज के नाते श्री माहेश्वरी के टिकट की मांग मध्य प्रदेश से सभी सामाजिक लोगों के साथ अन्य पिछड़े व अन्य समाज के भी लोकप्रिय नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है । समाज के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष से भी मांग की है।
