Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ग्वालियर में क्षत्रिय युवाओं के नेतृत्व में 12 अक्टूबर को धूमधाम के साथ निकलेगा दशहरा चल समारोह - Nand Kesari || Top News || Latest News

ग्वालियर में क्षत्रिय युवाओं के नेतृत्व में 12 अक्टूबर को धूमधाम के साथ निकलेगा दशहरा चल समारोह

ग्वालियर। 12 अक्टूबर यानि विजय दशमी पर्व से पूर्व हर वर्ष की भांति इसबार भी क्षत्रिय समाज द्वारा दशहरा चल समारोह निकालने की तैयारियाँ जोरों से की जा रही है। इस आशय बीते कुछ दिनों से जगह जगह बैठकों का दौर निरंतर जारी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महामंत्री (प्रमुख) चन्द्र प्रकाश सिंह राजावत द्वारा “शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस “शनिवार को मुरार,जडेरूआ बांध के समीप के मैदान में एक बडी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तोमर उपस्थित रहे। बैठक का “ाुभारंभ ‘शहीद भगत सिंह तथा कामरेड स्व दिनेश सिंह के चित्र पर पुष्पहार पहनाकर किया गया। स्वागत के क्रम में महांमत्री चन्द्र प्रकाश सिंह राजावत ने मंचासीन अतिथियों को पुष्पहार पहनाकार उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मंच से वक्ताओं ने अपने भाशण में समाज की एकता को मजबूत करने पर जोर दिया तथा दशहरा चल समारोह कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर “ाांति पूर्वक ढंग से सफल बनाने की अपील की। बैठक के अंत में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तोमर ने दशहरा चल समारोह में आवष्यक साधनों की सूची को जैसे ही समाज के सम्मुख रखा वैसे ही लोगों ने बढ़चढ़ कर तत्काल सहयोग देने की घोषणाओं की झडी लगाना “ाुरू कर दी। जिससे अति उत्साहित होकर माहौल जय श्रीराम के जोर-जोर से जयकारों से गूंज उठा। श्री तोमर ने आगे कहा,इस बार दषहारा चल समारोह की रूप रेखा में फेर बदल किया है। इस बार का दशहरा चल समारोह युवाओं के नेतृत्व में निकाला जायेगा। जिनके पीछे समाज के रिटायर्ड फौजी चलेंगे। जिसे बाद में पीछे-पीछे समाज के अन्य वरिश्ठ लोग चलेंगे। “ाांति व अनुषासन बनाये रखने की प्रमुख जिम्मेदारी इन्ही फौजी भाइयों पर होगी। संख्या को लेकर श्री तोमर ने कहा कि इस बार कम से कम दस हजार लोग टू व्हीलर, फोर व्हीलर व ट्रेक्टरों आदि पर सवार होकर निकलेंगे। दशहरा चल समारोह प्रतिवर्श की भांति ग्वालियर किलागेट से आंरंभ होकर हजीरा होते हुये दीनदयाल नगर स्थित दंदरौआ धाम पर सम्पन होगा। चल समारोह में एक रथ पर भगवान श्रीराम का चित्र होगा जो इस समारोह के मुख्यअतिथि होंगे। “शहर भर में होर्डिग्स लगाने का दायित्व भूपेन्द्र सिंह बघेल (गंजू) रिवर व्यू कौलौनी, मुरार ने लिया। जिस पर समाज के लोगों ने तालियां बजाकर उनके होंसले की सराहना की।
बैठक में “शयाम सिंह तोमर, ब्रजेष भदौरिया, लोकेन्द्र सिंह तोमर, सतेन्द्र भदौरिया, चन्द्रेष पवैया, मुन्ना तोमर, उदय सिंह चैहान, गुड्डू सिंह तामर, डॉ धर्मेंद्र सिंह चैहान, मुकेष तोमर, अवधेष तोमर, धनेन्द्र चैहान, प्रदेशाध्यक्ष सुखवीर सिंह तोमर, जोगेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रो ए के सिंह, किरन भदौरिया,जगमोहन सिंह तोमर,उपेन्द्र सिंह चैहान, आदि मंचसीन थे बैठक का सफल संचालन प्रदेषाध्यक्ष सुखवीर सिंह तोमर ने किया। जबकि आभार प्रमुख महामंत्री चन्द्र प्रकाश सिंह राजावत द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में सैकडों की संख्या में समाज की महिलाएं व पुरूष जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *