परशुराम मंदिर घासमंडी मुरार में श्रीराम कथा आज से

 

ग्वालियर। ब्राह्मण सभा मुरार द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 22 अक्टूबर से घासमंडी मुरार परशुराम मंदिर में किया जाएगा। कलश यात्रा सुबह 11 बजे रामजानकी मंदिर से शुरू होकर परशुराम मंदिर पहुंचेगी। कथा का वाचन पं. सचीदानंद के मुखारबिंद से किया जायेगा। जबकि रामकथा के पारिक्षित श्रीमती अनचाही देवी और राकेश कुमार त्यागी हैं।
ब्राह्मण सभा मुरार के राम पाठक, विजय शर्मा, श्याम पाठक, बंटी त्यागी, हिरदेश त्यागी ने पत्रकारों को चर्चा के दौरान बताया कि यह कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। श्रद्धालुओं को लाने के लिए विशेष व्यवस्था एवं महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। कथा में प्रतिदिन प्रसादी वितरण होगा। कार्यक्रम संयोजक नरेश कटारे ने बताया कथा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कलश यात्रा में आकर्षक झांकियां, 251 महिलाएं पीले वस्त्र के साथ कलश रखकर चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *