Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आरटीआई ऐक्टिविस्ट जौहरी ने मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को दो सूत्रिय मांग पत्र सोंपा - Nand Kesari || Top News || Latest News

आरटीआई ऐक्टिविस्ट जौहरी ने मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को दो सूत्रिय मांग पत्र सोंपा

ग्वालियर। वरिष्ठ समाजसेवी एवं आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने समाजिक न्याय एवं निरूशक्त जन कल्याण विभाग मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के निवास पर भेंट कर दो सूत्रिय मांग पत्र दिया।
दो सूत्रिय मांग पत्र में पहली मांग मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विकलांग जनों को वितरित की जाने बाली बेट्री से संचालित ट्राइसिकल की गुणवत्ता में सुधार किये जाने एवं मोटराइज्ड ट्राइसिकल में विकलांग जनों को होने बाली पीड़ा को दर्शाते हुए लिखा कि इन गाडियों में लगने बाले उपकरण बीच रास्ते मे खराब होने के चलते विकलांग जनों को होने बाली परेशानियों को द्रष्टिगत रखते हुए उक्त ट्राइसिकल में एक साइड हाथ के पैडल का ओप्शन दिये जाने हेतु एलिमको कम्पनी को पत्र लिखे जाने को लेकर मांग पत्र दिया। जिससे गाड़ी में किसी प्रकार की खराबी होने पर विकलांग कम से कम अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगा।
दूसरी मांग उक्त बेट्री चलित ट्राइसिकल में खराबी आने पर विकलांग जनों को ट्राइसिकल ठीक कराये जाने के लिए जबलपुर या कानपुर जाना पड़ता हे। सबसे बढ़ी पीड़ा यह हे कि उक्त मोटराइज्ड ट्राइसिकल के कोई भी पार्ट्स यहां नहीं मिलता हे ओर न ही कोई इसका कारीगर है। तथा शासन द्वारा प्रदाय की जानें बाली सुविधा का उपयोग भी सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे है। इन असहाय विकलांग जनों की इस बड़ी पीड़ा को द्रष्टिगत रखते हुए ग्वालियर जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में ही मोटराइज्ड ट्राइसिकल का सुधार किए जाने हेतु एक सर्विस सेन्टर बनाने एलिमको कम्पनी को पत्र लिखकर शीघ्र ही सर्विस सेन्टर चालू किए जाने के लिए पत्र लिखने का जौहरी ने मंत्री मंत्री नारायण सिंह कुशवाह से अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *