कनकेश्वरी देवी की श्रीमद देवी भागवत कथा स्थल का विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया नीरीक्षण

ग्वालियर । मानस मर्मज्ञ प्रवक्ता परम पूज्य संत महा कनकेश्वरी देवी के मुखारविंद से श्री रामलीला मैदान मुरार ग्वालियर में दिनांक 18 से 26 नवंबर तक होने वाली श्रीमद् देवी भागवत कथा स्थल का पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और होने वाली भागवत कथा की तैयारी को अंतिम रूप दिया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कथा स्थल पर आने वाली धर्म प्रेमी आम जनता जनार्दन के लिए बैठक व्यवस्था पीने के पानी की व्यवस्था एवं आवागमन की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं मैदान की सफाई व्यवस्था दूरस्थ किए जाने के निर्देश दिये। श्रीमद् देवी भागवत कथा स्थल पर पर मौजूद निगम कमिश्नर अमन वैष्णव सहित निगम के अधिकारियो को दिए।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने श्री रामलीला मैदान कथा स्थल से पैदल चलकर अग्रसेन चौराहा, सदर बाजार, मुरार तक निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि मां कनकेश्वरी देवी जी के चरण इस मुरार की धारा पर 5 वर्ष बाद आ रहे हे, मुरार नगर की धार्मिक परंपरा के अनुरूप मां की कथा में आम जनमानस शामिल होकर धर्म लाभ लेना हम सबके जीवन को कल्याणकारी बनता है । विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निरीक्षण के दौरान निगम कमिश्नर अमन वैष्णव श्रीमद् देवी भागवत कथा को कोऑर्डिनेट कर रहे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर( रामू ), प्रबल प्रताप सिंह तोमर (रघु) समाजसेवी महेश मुद्गल ,नगर निगम के सभापति मनोज सिंह तोमर , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन, पूर्व अध्यक्ष देवेश शर्मा, समाजसेवी रामबाबू कटारे, अशोक जादौन,सोनु मंगल, पूर्व पार्षद रिंकू परमार, विवेक शर्मा,पार्षद अरविंद शर्मा, नरेश सिकरवार, (थाटीपुर) पार्षद संजय सिंह परमार, महेंद्र गुप्ता, दीपू मुद्गल, सिद्धार्थ राठौर, अखंड अग्रवाल ,सनी दंडोतिया, हेमंत तोमर ,आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *