ग्वलियर। जन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी और सिम्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान मे जन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणेश सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में महिला जिला अध्यक्ष रानू शर्मा द्वारा वार्ड नंबर 34 में कमल सिंह के बाग मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।जिसमें सिम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर वी.के गुप्ता जी उ.े. सर्जरी और डॉक्टर विनोद गुप्ता जी ड.इ.इ.े ने लोगो का परीक्षण किया ।इस कैंप में शुगर, ब्लड प्रेशर और ई सी जी की जांच भी निःशुल्क की गई।इस कैंप में लगभग 120 लोगों ने लाभ उठाया। अंत में महिला जिला अध्यक्ष रानू शर्मा द्वारा डॉक्टर्स का सम्मान किया गया।
जन शक्ति वेलफेयर व सिम्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
