Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
बिहार दौरे के बाद अमित शाह दिल्ली लौटे,सीमांचल में घुसपैठ और तस्करी पर रोक लगाने पर जोर दिया - Nand Kesari || Top News || Latest News

बिहार दौरे के बाद अमित शाह दिल्ली लौटे,सीमांचल में घुसपैठ और तस्करी पर रोक लगाने पर जोर दिया

पूर्णिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को पूर्णिया में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर हाई लेवल मीटिंग संपन्न हुई. शहर के जीरो माइल स्थित होटल में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा, घुसपैठ पर रोक और खुफिया समन्वय को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान जिस तरह से होम मिनिस्टर ने घुसपैठियों के खिलाफ ऑपरेशन पर जोर दिया, उससे लगता है कि आने वाले दिनों में कुछ बड़ा होने वाला है।
12 जिलों के डीएम-एसपी भी मौजूद- इस उच्च स्तरीय बैठक में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, राज्य के डीजीपी, आईजी, सीमावर्ती रेंज के अधिकारी, 12 जिलों के डीएसपी, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज सहित सीमावर्ती जिलों के डीएम-एसपी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
घुसपैठ और तस्करी पर लगेगी रोक- करीब 700 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी, प्रबंधन और समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध घुसपैठ और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नई रणनीति तय की गई. सीमा पर तकनीकी निगरानी बढ़ाने, खुफिया तंत्र मजबूत करने और अंतर-एजेंसी समन्वय को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।
सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर- सीमांचल का क्षेत्र नेपाल और बांग्लादेश सीमा से सटा होने के साथ-साथ सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्चिकन नेक कॉरिडोर के पास स्थित है. बैठक में इस पूरे बेल्ट को संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए. सीमावर्ती थानों की सक्रियता, एसएसबी और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर तालमेल और नियमित संयुक्त अभियान चलाने पर सहमति बनी।
पूर्णिया में अमित शाह की बैठक
अमित शाह दिल्ली लौटे- माना जा रहा है कि जल्द ही सीमा प्रबंधन को लेकर कुछ ठोस प्रशासनिक और तकनीकी कदमों की घोषणा हो सकती है. तीन दिवसीय सीमांचल प्रवास के बाद गृह मंत्री शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इस दौरे को सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है.
शहर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त- गृहमंत्री की बैठक को लेकर पूर्णिया शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया. होटल और जीरो माइल इलाके से लेकर शहरी क्षेत्र तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही. हर 100 मीटर पर सुरक्षा कर्मियों की निगरानी, रूट लाइनिंग, पार्किंग नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए. स्वास्थ्य विभाग की टीम, एंबुलेंस और ट्रॉमा सपोर्ट यूनिट भी अलर्ट मोड में तैनात रही.
मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक करते अमित शाह
3 दिवसीय दौरे पर आए थे गृहमंत्री- अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत 25 फरवरी को बिहार आए थे. उनका कार्यक्रम मुख्यतः सीमांचल में था. किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की. सुरक्षा बलों के साथ मीटिंग की और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के तहत चयनिंत गांवों का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *