रानी कमलापति वेलफेयर फाउंडेशन की कृष्णा चौहान युवा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

भोपाल। रानी कमलापति वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रजनी मालवीय द्वारा कृष्णा चौहान को युवा प्रकोष्ठ का नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रजनी मालवीय ने नव नियुक्ति कृष्णा चौहान (युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष) को फाउंडेशन के सदस्य यतेंद्र श्रीवास्तव( दिल्ली), सुशील मित्तल( दिल्ली),डॉक्टर सुरेश यूके (संरक्षक) भोपाल, महेंद्र सिंह जादौन,( भोपाल) एवं समिति के सभी वरिष्ठ सदस्यों की अनुशंसा पर नियुक्त किया है। कृष्णा चौहान के मनोनयन पर पूर्व मंत्री सुनील माहेश्वरी ( नसरुल्लागंज विदिशा),समाज सेविका शकुंन शर्मा ब्यावरा मरूंली, एवं धनराज बालाघाट ने शुभकामनाएं देते हुये कृष्णा चौहान के उज्जवल भविष्य की कामना की है। अपनी नियुक्ति पर कृष्णा चौहान ने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *