ग्वालियर। बीज निगम मप्र के पूर्व अध्यक्ष एवं भोपाल नगर के प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने मुख्यमंत्री के निर्णय को बताया साहसिक भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपये करने की घोषणा को बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं भोपाल नगर जिले के प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने ऐतिहासिक बताया। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने वाली है। निश्चित ही इससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मुख्यमंत्री ने 28 फरवरी को सागर जिले के गढ़ाकोटा में हुए सांस्कृतिक मेला श्रहस लोकोत्सव 2025 एवं किसान महासम्मेलन में यह घोषणा की है। महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीते साल गेहूं का समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल था, इसमें 2175 रुपये केंद्र का समर्थन मूल्य था और राज्य सरकार ने 125 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस दिया था। अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद किसानों को 2600 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे। इसमें 2425 रुपये समर्थन मूल्य और 175 रुपये राज्य सरकार का बोनस होगा। गेहूं की खरीदी 15 मार्च से शुरू होगी।
गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने से सशक्त बनेंगे प्रदेश के किसान: महेंद्र सिंह यादव
