कोलकाता और लखनऊ में आज होगी भिडंत ,जानें दोनों टीमों की संभावित स्थिति

कोलकाता। आईपीएल 2025 का 21वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 8 अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाने वाला है. ये मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोपहर 3रू30 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला मंगलवार को होने वाले डबल हेडर का पहला मैच होगा, जहां पर अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत की टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगे.
ये है दोनों टीमों की स्थिति
आईपीएल 2025 में अब तक केकेआर ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 2 जीत और 2 हार मिली है तो वहीं, एलएसजी ने भी 4 मैच खेले हैं. उसे भी 2 जीत और 2 हार नसीब हुई हैं. दोनों टीमों क्रमशरू पांचवें और छठे स्थान पर है. यह दोनों टीमों का आईपीएल 2025 का पांचवा मुकाबला होगा और दोनों ही जीत दर्ज कर अपनी-अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.
पिच रिपोर्ट जानें
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए हमेशा मददगार साबित होती है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों को नई गेंद के साथ मदद मिलती है. जबकि स्पिनर्स पुरानी गेंद के साथ विकेट चटकाते हैं. यहां पर 200 का आंकड़ा भी आसानी से छूआ जा सकता है. इस पिच का औसत स्कोर 160-170 के बीच है. इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर 262 है।
ये है मौसम रिपोर्ट
यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दोपहर में खेला जाएगा. ऐसे में काफी तेज गर्मी रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार मैच के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. लेकिन जैसे-जैसे मैच शाम की ओर बढ़ेगा तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
केकेआर बनाम एलएसजी हेड टू हेड आंकड़े
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 5 मैच खेले हैं. इस दौरान केकेआर ने 2 मैच जीते हैं, जबकि एलएसजी को 3 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है. ऐसे में लखनऊ कोलकाता से आगे हैं.
केकेआर बनाम एलएसजी की संभावित प्लेइंग-11
कोलकाता: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट प्लेयर – वैभव अरोड़ा/स्पेंसर जॉनसन
लखनऊ: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश राठी.
इम्पैक्ट प्लेयर – अब्दुल समदध्रवि बिश्नोई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *