ग्वालियर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के मार्गदर्शन में प्रदेश भर में पत्रकारों से जुड़ी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि को जिला अध्यक्ष शाहनवाज खान के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान रैली भी निकाली गई। रैली के दौरान नारे भी लगाए गए।
कलेक्ट्रेट पर हुई सभा का संचालन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी सुरेश शर्मा ने एवं संभागीय महासचिव गजेन्द्र इंगले ने आभार व्यक्त किया। इससे पहले कलेक्ट्रेट में सभी पत्रकार एकत्रित हुए और एक रैली निकाली गई। रैली के दौरान हुई सभा को प्रांतीय कार्यकारी सदस्य प्रदीप मांडरे, महिला विंग की प्रांतीय संयोजक श्रीमती कविता मांडरे, संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष शाहनवाज खान ने विचार व्यक्त किए और पत्रकारों की 21 सूत्रीय मांगें बताई।
इस मौके पर राजेंद्र झा, जिला उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, यश सूर्यवंशी, जयप्रकाश मौर्य, लक्ष्मण सिंह तोमर, देवेंद्र शर्मा, चेतन मोरे, सलीम खान आदि पत्रकार मौजूद रहे।
श्रमजीवी पत्रकार संघ ने निकाली रैली, 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन दिया
