Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
विधानसभा अध्यक्ष तोमर पहुंचे विधायक सिकरवार के निवास पर - Nand Kesari || Top News || Latest News

विधानसभा अध्यक्ष तोमर पहुंचे विधायक सिकरवार के निवास पर

– स्व. मान सिंह सिकरवार के निधन पर शोक व्यक्त किया
ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मंगलवार दोपहर अचानक कांग्रेस विधायक डा. सतीश सिकरवार के आवास पर पहुंचे। श्री तोमर ने विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के निवास पर पहुंच कर उनके ताऊजी स्व. मान सिंह सिकरवार जी के निधन के उपरांत परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं श्री तोमर ने पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर विधायक डा. सतीश सिकरवार सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *