कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता एकजुटः भगवान सिंह यादव

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने किया सम्मान समारोह आयोजित
ग्वालिय। कांग्रेस एक विचारधारा है और इस विचारधारा को घर-घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है। कैसी भी स्थिति हो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमेशा अपनी मेहनत और लगन से संगठन को मजबूत करने का काम किया है। यह बात रविवार को पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने डॉ अशोक जयंत गोल पहाड़िया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश बाबू द्वारा आयोजित संगठन सम्मान समारोह में कही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के बाद महात्मा गांधी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुरेंद्र शर्मा और संगठन प्रभारी इब्राहिम पठान ने कहा दक्षिण विधानसभा के गोल पहाड़िया ब्लॉक ने हमेशा एक अनुशासित टीम भावना और मेहनत से काम किया है राजेश बाबू ने सभी को मान सम्मान देखकर उनके कार्यों की सराहना की है। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू ने एक भावनात्मक अनुरोध करते हुए कहा कि पद एक जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी को निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस पद पर कार्य करते हुए मुझे करीब 4 साल हो चुके है मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर गोल पहाड़िया ब्लॉक के सभी मंडल अध्यक्ष, सभी सेक्टर अध्यक्ष सभी वरिष्ठ नेता, महिला शक्ति मेरे ब्लॉक के साथी और युवाओं ने हमेशा मेरे साथ कार्य किया है, सहयोग किया है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, संजीव गुप्ता, मीनू परिहार, धर्मेंद्र शर्मा, हरेंद्र गुर्जर, मंगल यादव, रोनी अतरौलिया, लोकेंद्र कुशवाह, सुग्रीव कुशवाह गजेंद्र कुशवाह आदि शामिल हुए। प्रारंभ में सभी अतिथियों और कांग्रेसजनों का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 10 लकी ड्रा भी रखे गए।
कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा 8 सितम्बर को
प्रदेश में निकाली जा रही वोट अधिकार यात्रा के अंतर्गत ग्वालियर महानगर में ’वोट अधिकार यात्रा’ 8 सितम्बर को शाम 4 बजे द्वारकाधीश मंदिर, थाटीपुर से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौराहा, मुरार तक निकाली जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की वोट अधिकार यात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती, आम नागरिकों को उनके मतदान अधिकार के प्रति जागरूक करना तथा जनमानस को कांग्रेस पार्टी के संकल्पों से अवगत कराना है। यह यात्रा लोकतंत्र की मजबूती एवं जनता के वोट के अधिकार की रक्षा हेतु आयोजित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *