भोपाल। मध्य प्रदेश में नवागत आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना ने गुरूवार (11 सितंबर) को जनसंपर्क संचालनालय में कार्यभार ग्रहण किया. उन्होंने जनसंपर्क के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर चर्चा की. इस अवसर पर अपर संचालक जी.एस. वाधवा, संजय जैन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। दीपक सक्सेना 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. इससे पहले वे जबलपुर में कलेक्टर पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं अब मोहन यादव सरकार ने उन्हें जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बना बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। नए जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने गुरुवार (11 सितंबर) को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने अपना पद ग्रहण किया।
दीपक सक्सेना बने मध्य प्रदेश के नए जनसंपर्क आयुक्त, संभाला कार्यभार
