Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
महापौर डॉ.सिकरवार के निर्देश सभी क्षेत्रों में प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें - Nand Kesari || Top News || Latest News

महापौर डॉ.सिकरवार के निर्देश सभी क्षेत्रों में प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें

ग्वालियर। कई क्षेत्रों में अभी भी एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। इसके लिए कहां समस्या आ रही है और क्या व्यवस्था की जानी है। जानकारी दें, जिससे सभी क्षेत्रों में प्रतिदिन पानी दिया जा सके। यह निर्देश गुरूवार को महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने पीएचई विभाग की समीक्षा करते हुए दिए।
बैठक में महापौर डॉ. सिकरवार ने सभी संबंधित अधिकारियों से प्रतिदिन जल प्रदाय की व्यवस्था को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि कई क्षेत्रों में अभी भी एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। इसके लिए कहां समस्या आ रही है और क्या व्यवस्था की जानी है। जानकारी दें, जिससे सभी क्षेत्रों में प्रतिदिन पानी दिया जा सके। वहीं सभी क्षेत्रों की टंकिया रोज कैसे भरें और जहां आवश्यकता हो दो बार टंकी भरें जिससे प्रतिदिन जल प्रदाय हो, इसकी जानकारी बनाकर दें। इसके साथ ही पानी की लाइनों के लीकेज संधारण, वाल्व खराब होने तथा अमृत योजना के लाइनों की संधारण व्यवस्था को लेकर जानकारी ली तथा समयसीमा में लाइनों के संधारण का कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सीवर संधारण को लेकर महापौर ने निर्देश दिए कि अधिकारी जानकारी दें कि वर्तमान में सीवर संधारण कार्य ठेके पर किया जा रहा है। इस पर कितना खर्चा आ रहा है तथा ठेका समाप्त करने के बाद निगम द्वारा व्यवस्था संभाली जाए तो कितना खर्च होगा एवं क्या संसाधन चाहिए होंगे, इसकी जानकारी बनाकर दें। साथ ही अभी तक सीवर संधारण के ठेकेदारों पर कब कब कितनी पेनल्टी लगाई इसकी जानकारी दें। डॉ. सिकरवार ने कहा कि जलभराव की समस्या अब न हो इसके लिए सभी वार्डों में प्रोपर सीवर सफाई कराई जाए तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में जो भी आवश्यक व्यवस्था एवं कार्य करने हैं, उनके प्रस्ताव बनाकर कार्य स्वीकृत करायें जाएं। बैठक में एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, कार्यपालन यंत्री संजीव गुप्ता, आरके शुक्ला, सहायक यंत्री केसी अग्रवाल, प्रवीण दीक्षित, रामसेवक शाक्य, हेमंत शर्मा, नोडल अधिकारी सीवर लल्लन सेंगर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *