Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एमपी: भाजपा नेता की कार से 5 करोड़ का ड्रग्स बरामद,जल्द ही बड़े नामों का हो सकता है खुलासा - Nand Kesari || Top News || Latest News

एमपी: भाजपा नेता की कार से 5 करोड़ का ड्रग्स बरामद,जल्द ही बड़े नामों का हो सकता है खुलासा

आगर मालवा। आगर-मालवा पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. भाजपा तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना करोड़ों रुपये के ड्रग कारोबार में लिप्त पाया गया है पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार शुक्रवार तड़के अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, एएसपी रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन और सीएसपी मोतीलाल कुशवाह व कोतवाली प्रभारी शशि उपाध्याय के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थ, मशीनरी और रसायन जब्त किए गए।
5 करोड़ से अधिक की कीमत का मादक पदार्थ पकड़ा
कोतवाली प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि मारुति अर्टिगा (डच्13ब्म्6055) और इग्निस (डच्13ब्क्4006) गाड़ियों से 9.250 किलो केटामाइन, 6 ग्राम एमडी ड्रग, 12 किलो 100 ग्राम अमोनियम क्लोराइड पाउडर, 35 लीटर आइसोप्रोपिल अल्कोहल, ड्रग बनाने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
मध्य प्रदेश में कार से 5 करोड़ का ड्रग्स बरामद
जब्त माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ 8 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है. विशेषज्ञों के अनुसार, 1 किलो केटामाइन से लगभग 10 किलो एमडी (मेफेड्रोन) नामक खतरनाक ड्रग तैयार किया जा सकता है. पुलिस का मानना है कि यहां फैक्ट्री स्तर पर एमडी ड्रग का निर्माण और सप्लाई की जा रही थी।
पुलिस को भाजपा नेता के घर संदिग्ध दस्तावेज मिले
शशि उपाध्याय ने बताया कि ष्पुलिस ने ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह आंजना को गिरफ्तार किया है. जबकि मुख्य आरोपी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना फरार हो गया. पुलिस ने उसके घर से संदिग्ध दस्तावेज और रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं. इसके अलावा पुलिस को आरोपी के मोबाइल डाटा और बैंक खातों से अहम जानकारियां मिली हैं। मोबाइल से बड़े सप्लायर और खरीदारों से हुई बातचीत और सौदों के सबूत मिले हैं, जबकि बैंक खातों की जांच में बेहिसाब रकम के लेन-देन और संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए हैं. यह नेटवर्क बेहद संगठित और बड़े स्तर पर फैला हुआ बताया जा रहा है.ष्
आरोपियों पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
राहुल आंजना पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रह चुका है और वर्तमान में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत का सरपंच प्रतिनिधि भी है. कार्रवाई के बाद उसके बड़े नेताओं के साथ खिंचवाए गए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर मादक पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 8 और 22 के तहत प्रकरण दर्ज किया है. फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और डिजिटल सबूतों से और बड़े नाम सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *