बिहार चुनाव के बीच राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा, जिलाध्यक्षों से करेंगे वन टू वन चर्चा

पचमढ़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग जारी. शनिवार 8 नवंबर को राहुल गांधी संगठन मजबूती का देंगे मंत्र
भोपाल रू बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. शनिवार को राहुल गांधी भोपाल आएंगे. इसके बाद जिलाध्यक्षों के ट्रेनिंग कैम्प में शामिल होने पचमढ़ी रवाना होंगे. 03 घंटे के ट्रेनिंग सेशन में राहुल गांधी का एजेंडा क्या होगा, जिलाध्यक्षों को पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी बना रहे राहुल गांधी से वन टू वन चर्चा के पाइंटर क्या होंगे, इस पर सबकी नजरें हैं।
दूसरी तरफ, बीजेपी ने राहुल गांधी के दौरे के पहले ही सवाल उठा दिया. बीजेपी का कहना है ष्जिन्हें खुद ट्रेनिंग की जरूरत है, वह क्या ट्रेनिंग दे पाएंगे।
ऐसा है राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा
राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर अटकलें अब साफ हो गई हैं. राहुल गाधी मध्य प्रदेश आ रहे हैं. वह 08 नवम्बर को दोपहर 11 बजे बिहार से मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगे. हालांकि इससे पहले राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर असमंजस था कि क्या बिहार विधानसभा चुनाव के बीच ये दौरा संभव हो पाएगा. लेकिन अब उनका तय कार्यक्रम आ चुका है.
मध्य प्रदेश कांग्रेस का संगठन सृजन पार्ट 2
कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर 2.30 बजे भोपाल पहुंचेगे. यहां से वह हेलीकॉप्टर से सीधे पचमढ़ी रवाना हो जाएंगे. जहां कांग्रेस के 71 जिलाध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है. राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान का पार्ट टू है ये प्रशिक्षण शिविर. जिसमें प्रदेश भर के 71 जिलाध्यक्षों को बुलाकर 10 दिवसीय शिविर में ट्रेनिंग दी जा रही है. इस ट्रेनिंग का सबसे अहम पड़ाव है ये, जिसमें राहुल गांधी इन जिलाध्यक्षों के साथ पूरे 03 घंटे बिताएंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया राहुल गांधी तय कार्यक्रम के मुताबिक मध्य प्रदेश आ रहे हैं. राहुल गांधी भोपाल से हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी जाएंगे. वहां जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, उसमें राहुल गांधी शामिल होंगे. राहुल गांधी जिलाध्यक्षों से वन टू वन बातचीत भी करेंगे. ब्लॉक और बूथ तक पार्टी को किस तरह से मजबूती देनी है, इसका मंत्र देकर जाएंगे राहुल गांधी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *