x
ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव शुक्रवार प्रातः वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल से ग्वालियर आये। उनके ग्वालियर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत एवं अगवानी की गई। स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने श्री यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर, माला पहना कर तथा नारे लगाकर ह स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत अरुण यादव अपने निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर दिल्ली रवाना हो गये।
कांग्रेस नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ग्वालियर आए, हुआ स्वागत
