Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एमपी में ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड, 2 दिन की राहत के बाद फिर किटकिटाएंगे दांत - Nand Kesari || Top News || Latest News

एमपी में ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड, 2 दिन की राहत के बाद फिर किटकिटाएंगे दांत

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में इस बार सर्दी ने अपना अलग रिकॉर्ड बनाया है. नवंबर के माह में लगातार 15 दिनों से भोपाल में कड़ाके की सर्दी पड़ी है. बीती रात भी भोपाल का न्यूनतम तापमान औसतम 9.4 डिग्री तक रहा. ऐसा करीब 80 साल बाद हुआ है, जब पिछले 15 दिनों से भोपाल, इंदौर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही हो और तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया हो.
भोपाल के अलावा नरसिंहपुर, नौगांव, राजगढ़ में भी तापमान 10 डिग्री से कम रहा. वहीं इंदौर में 11.7 तापमान रिकॉर्ड किया गया. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक कड़ाके की सर्दी से राहत रहेगी.
इसलिए रात में ज्यादा पड़ रही सर्दी
लगातार कड़ाके की सर्दी के बाद भी दिन और रात के तापमान में तीन गुना तक का अंतर रहता है, इसलिए रात में भले ही कड़ाके की सर्दी पड़ रही हो, लेकिन दिन में सर्दी से राहत रहती है. राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.4 रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27.7 रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक ई. दिव्या के मुताबिक ष्सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट रात 11 बजे के बाद आ रही है, जबकि सुबह धूप निकलने के बाद तापमान फिर बढ़ने लगता है.
नवंबर माह में कड़ाके की सर्दी की वजह वे हिमाचल में समय से पहले हुई बफबारी को बताती हैं. बर्फबारी से राजस्थान का रेगिस्तान भी जल्दी ठंडा होता है. हिमाचल और रेगिस्तान की ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की रातों में सर्दी बढ़ा रही हैं.
अब सर्दी से मिलेगी राहत
हालांकि कड़ाके की सर्दी से अब अगले 4 दिनों तक राहत की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ मलक्का से दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बने हवा का निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है. यह 24 नवंबर तक बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी के ऊप डिप्रेशन बना सकता है. इसके आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है. इसके चलते आने वाले 2-4 दिनों तक सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है. तापमान में 2 से 3 डिग्री का उतार-चढ़ाव आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *