कोतवाल धनसिंह गुर्जर को भाजपा कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि,महेंद्र सिंह यादव हुये शामिल

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायक कोतवाल धनसिंह गुर्जर की जन्म जयंती पर गुरुवार को भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन महाराज बाड़ा पर श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि हमे हमारे महानायक कोतवाल धन सिंह गुर्जर जी जैसे महान शहीदों को समय समय पर याद करते रहना चाहिए और उनके जीवन परिचय के माध्यम से सभी को प्रेरणा लेना चाहिए। इस मौके पर बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा,ऐसे वीर महापुरुषों की शहादत को हमे जन जन तक ले जाना चाहिए और पिछड़ा वर्ग मोर्चा इस कार्यक्रम को भाव रूप दे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे, मुलायम सिंह यादव, रमेश सेन, उदयवीर गुर्जर, जंडेल सिंह गुर्जर, अभिषेक सिंह हर्षाना, नारायण दास प्रजापति आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *