भारत ने खामेनेई की मौत पर जताया शोक, विदेश सचिव ने कंडोलेंस रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने अपना झंडा आधा झुकाया
नई दिल्ली। भारत ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया. अली खामेनेई के निधन के बाद दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने अपना झंडा आधा झुका दिया है.उनकी हत्या इजराइल और अमेरिका के हमलों में हुई थी. भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की.
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ईरानी राजदूत को नई दिल्ली की ओर से संवेदना संदेश दिया. मिसरी ने ईरानी दूतावास का दौरा किया और भारत सरकार की ओर से शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए. विदेश मंत्रालय ने विदेश सचिव और भारत में ईरानी राजदूत मोहम्मद फथली के बीच हुई बातचीत की तस्वीर भी जारी की.
खामेनेई की हत्या 28 फरवरी को इजराइल-अमेरिका के हमले में हुई थी. हालांकि भारत ने पश्चिम एशिया संकट के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का आह्वान किया, लेकिन उसने खामेनेई की हत्या पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. मिसरी का ईरानी दूतावास का दौरा और शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर करना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कई विपक्षी दलों ने खामेनेई की मृत्यु पर सरकार की प्रतिक्रिया न देने की आलोचना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *