अमित शाह ने वादा किया थाश्, राज्यसभा सीट पर पर अड़े जीतनराम मांझी

पटना। बिहार में राज्यसभा सीट को लेकर श्एक अनार सौ बीमारश् वाली स्थिति बनती जा रही है. एलजेपीआर चीफ चिराग पासवान और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने भी अपनी दावेदारी जताई है. जहानाबाद में उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनसे वादा किया था. उनकी पार्टी को लोकसभा में दो सीट और राज्यसभा में एक सीट देने का भरोसा दिया था.
अमित शाह ने वादा किया था हमसेश्ः केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह ने कहा था कि आपको दो लोकसभा की सीट और एक राज्यसभा की सीट देंगे. हालांकि लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट दी गई. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद हमलोग एनडीए के प्रति समर्पित रहे हैं. खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति समर्पित हैं, क्योंकि उन्होंने एक सांसद होने के बावजूद मुझे महत्वपूर्ण विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया है।
जीतनराम मांझी
हमें भी चाहिए राज्यसभा की सीटश्ः हम संरक्षक ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में हमलोग एक सीट पर मान गए लेकिन राज्यसभा चुनाव में हमें भी सीट चाहिए. उन्होंने कहा कि अब जब राज्यसभा की बात है तो हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन से हम अपनी बात रख रहे थे कि राज्यसभा में एक सीट की मांग रखी जाए।
परिवार के साथ जीतनराम मांझी
2024 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह ने कहा था कि दो लोकसभा की सीट और एक राज्यसभा की सीट देंगे. मांझी जी इसको पत्थर का लकीर मान लीजिए लेकिन मिला एक सीट. अब जब राज्यसभा की बात है तो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, हमारी पार्टी के. उनसे हम अपनी बात रख रहे थे कि तुम अपना राज्यसभा में एक सीट की मांग रखो.ष्- जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री सह संरक्षक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा
कुशवाहा की दावेदारी पर क्या बोले?ः वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जीतनराम मांझी ने कहा, श्उपेन्द्र कुशवाहा जी मेच्योर आदमी हैं, उनको लाभ मिल गया है. अपने सांसद हैं, पत्नी विधायक हैं और बेटा को भी मंत्री बना दिए हैं. जहां तक हम लोगों की बात हैं तो हम लोगों ने यह नहीं कहा है. एक बात आई है. हमारा दल अभी निबंधित है, जिससे बहुत सारा दिक्कत हो रहा है. कोई भी मीटिंग इलेक्शन कमीशन का हो, उसमें हम लोगों को नहीं बुलाया जाता है. चुनाव होता है तो वोटर लिस्ट नहीं मिलता है, क्योंकि हम पार्टी को निर्दलीय माना जाता है. इसलिए हमारी कोशिश है कि हमारी पार्टी को जल्द से जल्द राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिले।
़चिराग और कुशवाहा के साथ मांझी
5 सीटों पर मिली जीतः हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के विधायकों की संख्या बढ़ी है. 6 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें 5 सीटों पर जीत हासिल हुई है. उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन बिहार सरकार में मंत्री बनाए गए हैं. जीतनराम मांझी खुद गया से सांसद हैं और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *