भारतीय पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक बदनावर में 15 जनवरी को

बदनावर। भारतीय पत्रकार संघ (एआइजे) की मध्यप्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक एवं नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन 15 तारीख बुधवार को प्राची श्री रिर्सोट बदनावर में किया जाएगा। बैठक में संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी जिलाध्यक्ष, सचिव एवं आमंत्रित सदस्य मौजूद रहेगे।
बैठक की जानकारी देते हुए भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र अग्निहोत्री ने बताया कि एआइजे संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन 15 जनवरी गुरुवार को दोपहर 2 बजे प्राची श्री रिर्सोट एकवीरा रोड बदनावर पर किया जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय पत्रकार संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं पत्रकारों के मार्गदर्शन हेतु प्रमुख वक्ता नवभारत समूह संपादक एवं एआइजे राष्ट्रीय संरक्षक क्रांति चतुर्वेदी विशेष रुप से मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही पत्रकारों के हितार्थ मिलने वाली सुविधाएं शासन स्तर पर मिले इस हेतु प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक में पत्रकारों की अधिमान्यता हेतु कार्ययोजना बनायी जाएगी। बैठक में संगठन प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला सचिव एवं संगठन संरक्षक, विशेष आमंत्रित सदस्यगण सहभागिता करेगे। उक्त जानकारी प्रदेश एआइजे प्रदेश प्रवक्ता महेश पाटीदार ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *