Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
चेंबरः व्हाईट हाउस में अध्यक्ष पद पर इन पांच में से एक की दावेदारी तय - Nand Kesari || Top News || Latest News

चेंबरः व्हाईट हाउस में अध्यक्ष पद पर इन पांच में से एक की दावेदारी तय

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के निकट समय में संभावित चुनावों के लिये व्हाईट हाउस से अब तक अध्यक्ष पद के लिये पांच नाम सामने आ रहे हैं। इन नामों में से कोई एक ही चुनाव लड़ेगा। इस बार वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल से लेकर पूर्व अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल भी मैदान में सामने आ सकते है। वहीं प्रशांत गंगवाल भी अध्यक्ष पद पर व्हाईट हाउस से अपनी उम्मीदवारी की आस पाले है।
अध्यक्ष पद के लिये पूर्व मानसेवी सचिव भूपेन्द्र जैन भी दावेदारी के इच्छुक हैं। वहीं सराफा कारोबारी व पूर्व उपाध्यक्ष पारस जैन को भी अध्यक्ष बनने का शौक चर्राया है। पारस जैन चेंबर अध्यक्ष पद पर अपने समर्थकों व व्यापारियों से दो शाही भोज भी दे चुके हैं। एक भोज उन्होंने अपनी कालोनी पारस इन्फ्रा की शुरूआत पर अभी हाल ही में दिया है। लेकिन अभी तक व्यापारियों व व्हाईट हाउस किसी भी अध्यक्ष पद के दावेदार पर एक राय नहीं बनाई हैं। कुल मिलाकर अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल अपनी दावेदारी को पुख्ता माने बैठे हैं, उन्हें केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नजदीकी होने का लाभ मिल सकता हैं। इधर यह बात भी तय है कि प्रशांत गंगवाल भी केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के तमगे के सहारे अध्यक्षी करने का सपना देख रहे हैं। पारस जैन को मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का नजदीकी माना जाता है। व्हाईट हाउस में से कुल मिलाकर इन पांच नामों में से ही फैसला होना हैं। वैसे चेंबर सदस्यों व व्यापारियों की पसंद में प्रवीण अग्रवाल नंबर वन पर है। कारण यह है कि वह व्यापारियों की समस्या के लिये अपने अच्छे भले कामकाज व्यापार को छोड़कर उनके साथ चल पड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel