भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को गवर्नर मंगूभाई पटेल ध्वजारोहण करेंगे
उज्जैन में सीएम मोहन यादव फहराएंगे तिरंगा
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर होगा, इसमें राज्यपाल मंगू भाई पटेल ध्वज फहराएंगे. जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में ध्वजा रोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे और झंडा फहराएंगे. राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस के लिए मंत्रियों की सूची जारी कर दी है. मंत्रियों की सूची में नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम नहीं है. कैलाश विजयवर्गीय के प्रभार वाले जिले धार में कलेक्टर ही ध्वज फहराएंगे. उधर, इंदौर जिले में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा झंडा फहराएंगे।
कौन मंत्री कहां फहराएगा झंडा
नाम पद स्थान
जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री इंदौर
राजेंद्र शुक्ल उप मुख्यमंत्री सागर
कुंवर विजय शाह मंत्री रतलाम
प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री रीवा
राकेश सिंह मंत्री छिंदवाड़ी
करण सिंह वर्मा मंत्री सिवनी
उदय प्रताप सिंह मंत्री कटनी
सम्पतिया उईके मंत्री जबलपुर
तुलसीराम सिलावट मंत्री बुरहानपुर
एदल सिंह कंषाना मंत्री दतिया
निर्मला भूरिया मंत्री नीमच
गोविन्द सिंह राजपूत मंत्री गुना
विश्वास सारंग मंत्री खरगोन
नारायण सिंह कुशवाह मंत्री शाजापुर
नागर सिंह चौहान मंत्री आगर-मालवा
प्रद्युम्न सिंह तोमर मंत्री शिवपुरी
राकेश शुक्ला मंत्री अशोकनगर
चेतन्य काश्यप मंत्री राजगढ़
इंदर सिंह परमार मंत्री दमोह
कृष्णा गौर राज्यमंत्री सीहोर
धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी राज्यमंत्री खंडवा
दिलीप जायसवाल राज्यमंत्री मंडला
गौतम टेटवाल राज्यमंत्री बड़वानी
लखन सिंह पटेल राज्यमंत्री विदिशा
नारायण सिंह पंवार राज्यमंत्री रायसेन
नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्यमंत्री नर्मदापुरम
प्रतिमा बागरी राज्यमंत्री डिंडोरी
दिलीप अहिरवार राज्यमंत्री अनूपपुर
राधा सिंह राज्यमंत्री मैहर
23 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा
मध्य प्रदेश के 23 जिलों में जिला कलेक्टर ही तिरंगा फहराएंगे. इन जिलों में देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, मुरैना, मंदसौर, श्योपुर, भिंड, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, हरदा, सिंगरौली, नरसिंहपुर, बालाघाट और पांढुर्णा शामिल है।
गणतंत्र दिवस की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी
भोपाल में गणतंत्र दिवस की तैयारियां अंतिम दौर पर चल रही हैं. शहर के लाल परेड ग्राउंड में अलग-अलग विभागों की झांकियां निकाली जाएगी. इन सभी झांकियों की थीम विरासत से विकास रखी गई है. इस बार अलग-अलग जिलों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी. पुलिस विभाग की परेड की आखिरी रिहर्सल 24 जनवरी को होगी. इस बार गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में चीता प्रोजेक्ट समारोह का हिस्सा बनेगा.
उज्जैन में पहली बार बदली परेड की जगह
प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव अपने गृह नगर उज्जैन में ध्वजारोहण करेंगे. लेकिन इस बार उज्जैन में रिपब्लिक डे के मौके पर होने वाले शासकीय कार्यक्रमों की जगह में बदलाव किया गया है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि गणतंत्र दिवस के शासकीय कार्य दशहरा मैदान की जगह शिप्रा नदी किनारे कार्तिक मेला ग्राउंड पर आयोजित होंगे, जिसकी तैयारियां जोरों पर चली रही हैं।
भोपाल में गवर्नर, उज्जैन में सीएम मोहन यादव फहराएंगे तिरंगा, सूची से कैलाश विजयवर्गीय का नाम गायब
