Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
सियासी टकराव के बीच विजय शाह ने फहराया झंडा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - Nand Kesari || Top News || Latest News

सियासी टकराव के बीच विजय शाह ने फहराया झंडा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रतलाम। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रतलाम पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. वहीं कांग्रेस द्वारा मंत्री विजय शाह का विरोध और ध्वजारोहण नहीं करने देने की चेतावनी के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन किया गया.
पुराने विवादित बयान को लेकर हुआ विरोध
बता दें कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के बाद से ही मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह लगातार विरोध का सामना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. यह मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा. हालांकि रतलाम में शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रभारी मंत्री विजय शाह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों से परिचय लिया।
मंत्री विजय शाह का कांग्रेस ने किया विरोध
दरअसल रतलाम में महिला कांग्रेस , शहर और जिला कांग्रेस ने एक दिन पूर्व काले गुब्बारे और काली पट्टी बांधकर मंत्री विजय शाह द्वारा ध्वजारोहण किए जाने का विरोध किया था. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि ष्मंत्री विजय शाह ने देश की बेटी और सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान किया था. ऐसे में उन्हें राष्ट्रभक्ति के पावन अवसर पर ध्वजारोहण करने का अधिकार नहीं है.ष् वहीं सोशल मीडिया पर भी मंत्री विजय शाह के विरोध में पोस्ट और वीडियो वायरल हुए थे.
कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि खाकी और बेटियों का अपमान करने वाले को परेड में खाकीधारी और बेटियां सलामी दें, यह मंजूर नहीं है. जिसे लेकर कांग्रेस ने चेतावनी भी दी थी कि वह मंत्री विजय शाह को ध्वजारोहण नहीं करने देंगे. जिसके चलते स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया.
हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रतलाम में आजादी का का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री विजय शाह ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया. वहीं, प्रदेशवासियों के नाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण भी किया गया. स्कूली छात्रों ने देश भक्ति के गीतों और अॉपरेशन सिंदूर की सफलता से जुड़ी मन मोह लेने वाली प्रस्तुतियां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *