इंदौर। विवादित बयान देकर फंसे आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इंदौर जिला कोर्ट ने उन्हें पुलिस के सामने पेश होने के आदेश दिए हैं. प्।ै अधिकारी संतोष वर्मा हमेशा अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं. धोखाधड़ी के एक मामले में उन्हें सजा सुनाई गई थी. जिसको लेकर उन्होंने कूटरचित तरीके से जमानत हासिल कर ली. कोर्ट में पुलिस ने उनकी जमानत निरस्त करने को लेकर एक आवेदन लगाया गया था. जिस पर कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने विभिन्न तरह के तर्क रखे. उसके बाद कोर्ट ने आईएएस वर्मा को पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं.
जांच में सहयोग नहीं कर रहे संतोष वर्मा
इंदौर के एमजी रोड पुलिस ने उनके खिलाफ कूटरचित दस्तावेज बनाकर जमानत लेने के मामले में प्रकरण दर्ज किया था. आरोप है कि, प्रकरण दर्ज होने के बाद आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा पुलिस को जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. जिसके चलते पुलिस ने उनके जमानत आवेदन को रद्द करवाने को लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. जिस पर उनके अधिवक्ता ने कोर्ट को विभिन्न तरह की जानकारी दी.
हस्ताक्षर नमूने लेना चाहती है पुलिस
बताया कि, गिरफ्तारी के दौरान आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के हस्ताक्षर लिए गए थे. इस पर सरकारी अधिवक्ता के द्वारा कोर्ट को जानकारी दी कि पूरा मामला जांच में है. संबंधित दस्तावेज फिलहाल हाई कोर्ट की जांच प्रक्रिया में है इसलिए दोबारा से उनके हस्ताक्षर नमूने लेना है. फिलहाल दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने के आदेश दिए हैं. साथ ही अब इस पूरे मामले की चार मार्च को सुनवाई होगी.
कोर्ट ने दिए थाने में पेश होने के आदेश
अपर लोक अभियोजक योगेश जायसवाल ने बताया कि, एमजी रोड पुलिस अभी भी पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के दौरान आईएएस अधिकारी संतोष शर्मा के हस्ताक्षर के नमूने चाहिए थे. लेकिन आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा हस्ताक्षर के नमूने नहीं दे रहे हैं. इसी के चलते उनके जमानत आवेदन को निरस्त करवाने को लेकर पुलिस की ओर से कोर्ट में आवेदन लगाया गया था. फिलहाल कोर्ट ने इस दौरान दोनों पक्षों को सुना और सुनने के बाद इस पूरे ही मामले में उन्हें पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
2012 के आईएएस अधिकारी हैं संतोष वर्मा
संतोष कुमार वर्मा राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत आवंटन वर्ष 2012 बैच के अधिकारी हैं. वर्मा ने उप सचिव के रूप में कार्य किया है।
आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा की मुसीबतें बढ़ी,इंदौर जिला कोर्ट का आदेश-पुलिस के सामने पेश हो
