ईडी के समन आने पर बाद कैप्टन अमरिंदर को कांग्रेस में वापसी का ऑफर, बेटी का आया जवाब

लुधियाना/दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को 12 फरवरी को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के कथित उल्लंघन से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. कैप्टन को लुधियाना में ईडी कार्यालय में पेश होना था. लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह ईडी के समक्ष पेश नहीं हो पाए. खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्होंने और समय मांगा।
इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मौका देख कैप्टन अमरिंदर सिंह को ऑफर दे दिया. बघेल ने ईडी के समन को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा, अगर वह (कैप्टन) कभी कांग्रेस में लौटना चाहेंगे, तो पार्टी हाईकमान इस पर विचार करेगा।
भूपेश बघेल का बयान
एक पत्रकार ने बघेल से पूछा, ष्कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे को ईडी ने दिल्ली बुलाया है, और अगर कैप्टन अमरिंदर वापस आना चाहें तो क्या होगा? इस पर भूपेश बघेल ने कहा, ष्इसका मतलब है कि ऐसी अफवाहें हैं कि कैप्टन अमरिंदर वहां (भाजपा में) असहज महसूस कर रहे हैं और कांग्रेस में वापस जाने पर विचार कर रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि कैप्टन अमरिंदर एक बड़े नेता हैं, लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं, तो हम क्या कह सकते हैं? अगर वह वापस आना चाहते हैं, तो पार्टी हाईकमान इस पर विचार करेगा. वह जिस तरह के नेता थे, उसके कारण वह दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इसलिए, अगर वह वापस आना चाहते हैं, तो पार्टी हाईकमान इस पर विचार करेगा। बघेल के बयानों से पता चलता है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का अभी भी राजनीतिक हलकों में वजन है.
कैप्टन अमरिंदर की बेटी ने कहा
वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा छोड़ने या कांग्रेस में शामिल होने के बारे में उनकी बेटी जय इंदर कौर ने कहा, ष्बिल्कुल नहीं. कैप्टन साहब कभी कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे. वह भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे।जय इंदर कौर ने कहा कि ईडी का समन पुराना मामला है. पहले भी समन जारी हो चुके हैं. कैप्टन साहब इस मामले में पूरा सहयोग कर रहे हैं. उनके (ईडी) जो भी सवाल होंगे, कैप्टन साहब उनका जवाब देंगे।इससे पहले, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने भी स्पष्ट कर दिया था कि कैप्टन भाजपा में ही रहेंगे.
दरअसल, ईडी ने अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणिंदर सिंह को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा ) के कथित उल्लंघन के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के वकीलों ने उनकी खराब सेहत के कारण व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी है.कैप्टन अमरिंदर सिंह की हाल ही में मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में घुटने की सर्जरी हुई थी और वह अभी मेडिकल निगरानी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *