गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग का विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामी ने किया समर्थन, बोले- जल्द निर्णय ले सरकार

संत विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरांनंद सरस्वती की मांग का समर्थन किया
मेरठ। उडुपी के प्रसिद्ध पेजावर मठ के 34वें पीठाधीश वेदांत संत विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामी ने गौ माता को श्राष्ट्र माताश् घोषित करने की स्वामी अविमुक्तेश्वरांनंद सरस्वती की मांग का समर्थन किया है. उन्होंने कहा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए. सरकार को इस बारे में अतिशीघ्र आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
राम जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी विश्वप्रसन्नतीर्थ स्वामी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. हमें अपनी मातृभूमि पर गर्व होना चाहिए।
मेरठ में संत विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामी
सभी मिलकर गरीबों की सेवा करेंः रामभक्ति और देशभक्ति अलग नहीं हैं. देश सेवा अलग नहीं है और राम जी की भक्ति भी अलग नहीं है. हमें संस्कृति संस्कार बचाकर देश सेवा करनी चाहिए. नई पीढ़ी को भी संस्कृति से जोड़ें और उन्हें संस्कार दें. हम सभी को मिलकर गरीबों की भी सेवा करनी चाहिए, इससे देश सेवा भी होती है।

अविमुक्तेश्वरानंद की मांग का समर्थनः गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरांनंद सरस्वती लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं. विश्वप्रसन्नतीर्थ स्वामी ने कहा कि गांव में सभी गाय को माता कहते हैं. गाय माता का दूध, दही मक्खन हम ग्रहण करते हैं, इसीलिए हम गाय को माता कहते हैं. मात्र देवो भवः पितृ देवो भवः ये ही हमारी संस्कृति है. माता को सम्मान देना हमारी संस्कृति है, इसीलिए गाय माता को भी सम्मान मिले।
संतों का सम्मान होना चाहिएः प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरांनंद सरस्वती के साथ जो कुछ हुआ उस को लेकर विश्वप्रसन्नतीर्थ स्वामी ने कहा कि वे ज्यादा तो नहीं जानते, लेकिन संतों का सम्मान होना चाहिए. संत जनों को भी जहां के जो नियम कानून हैं, उन्हें मानना चाहिए।
जीवन में भ्रम से दूर रहेंः पीठाधीश वेदांत संत विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामी ने कहा कि टीवी, मोबाइल और सोशल मीडिया पर हम लोग जो कुछ देखते हैं, वह वास्तविक जीवन नहीं है. वहां भ्रम पनपता है. जीवन में भ्रम से दूर रहें. गरीबी मिटाने के लिए काम करें. राज काज में जो हो रहा है, उसको लेकर वे यही प्रार्थना करेंगे कि राजनेताओं को ईश्वर बुद्धि दें, ताकि वे सभी के हितों के लिए काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *