नई दिल्ली/कोलंबो। साहिबजादा फरहान के शतक और उस्मान व शादाब की खतरनाक गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर सुपर-8 में क्वालीफाई कर लिया है. कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 199ध्3 रनों का स्कोर लगाया.
साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली. जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इसके अलावा कप्तान सलमान अली आगा ने 23 गेंद में 38 और शादाब खान ने 22 गेंद में 36 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की तरफ से जैक ब्रासेल ने 4 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट लिए.
नामीबिया 97 रनों पर ढेर
200 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम बल्ले से कुछ ज्यादा खास नहीं कर सकी और पूरी टीम 17.3 ओवर में 97 रनों पर ढेर हो गई. उनके सिर्फ दो बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए. पाकिस्तान की तरफ से उस्मान तारिक सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 3.3 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट झटके, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल है. इसके अलावा शादाब खान ने तीन विकेट लेने में सफल रहे।
पाकिस्तान का सुपर-8 ग्रुप
इस जीत के साथ पाकिस्तान सुपर-8 में भी पहुंच गया है. जहां उनको ग्रुप टू में श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का सामना करना पड़ेगा।
पाकिस्तान की टीम में दो बदलाव
पाकिस्तान ने करो या मरो जैसे मैच की प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की जगह सलमान मिर्जा और स्पिनर अबरार अहमद की जगह खाज नाफे को टीम में शामिल किया है।
पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा, क्योंकि हारने की सूरत में वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे और बेहतर नेट रन रेट के साथ सुपर 8 में पहुंच जाएगा।
टॉस के समय दोनों कप्तानों ने क्या कहा
टॉस जीतकर, पाकिस्तान के कैप्टन सलमान आगा ने कहा, हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं. हमने यहां पहले दो गेम खेले हैं. यह एक अच्छी पिच है. हम बस अच्छा स्कोर करना चाहते हैं. बैटिंग हमारे लिए बस एक चिंता का विषय रही है. हमें अच्छी बैटिंग करने की जरूरत है. हमने यूएसए के खिलाफ अच्छी बैटिंग की है. हमें आज भी वैसा ही परफॉर्मेंस करने की जरूरत है।
नामीबिया के कैप्टन गेरहार्ड इरास्मस ने कहा, श्मुझे यहां का मौसम बहुत पसंद है. यहां का मौसम थोड़ा गर्म है, हम नामीबिया में इसके आदी हैं और थोड़ा पसीना बहाने का मजा ले रहे हैं. हमने अभी तक हर तरह से अपना बेस्ट नहीं दिया है. मुझे लगता है कि हमने ज्यादातर मैचों में मुकाबला किया है, लेकिन आपको अच्छी टीमों के खिलाफ 40 ओवर तक ऐसा करने की जरूरत होती है
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है
नामीबिया की प्लेइंग-11: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, जैक ब्रासेलं।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 : साहिबजादा फरहान, साईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नाफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
पाकिस्तान की सुपर-8 में हुई एंट्री, नामीबिया को 97 रनों पर ही ढेर कर दिया
