Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
कई साल बाद एशिया कप महामुकाबले के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की होगी भिडंत - Nand Kesari || Top News || Latest News

कई साल बाद एशिया कप महामुकाबले के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की होगी भिडंत

नई दिल्ली। टीम इंडिया इस बार 11वीं बार फाइनल खेलेगी और अपनी 9वीं ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, पाकिस्तान 6वीं बार खिताबी मुकाबले में पहुंचेगा और तीसरी बार एशिया कप अपने नाम करने की कोशिश करेगा. यही वजह है कि यह मुकाबला दोनों टीमों और करोड़ों फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है।
टी20 फॉर्मेट का दूसरा फाइनल
टी20 फॉर्मेट में यह भारत और पाकिस्तान का दूसरा एशिया कप फाइनल होगा. भारत ने 2016 में टी20 खिताब जीता था, जबकि 2022 में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. अब पाकिस्तान पहली बार टी20 ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगा। वहीं, भारत ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में पाकिस्तान को मात देकर पहले ही मानसिक बढ़त बना चुका है।
ऐसा रहा है सफर
भारत ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाया है. पाकिस्तान को दो बार हराने के साथ टीम इंडिया ने बांग्लादेश को भी आसानी से शिकस्त दी. दूसरी ओर, पाकिस्तान ने सुपर-4 में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया, लेकिन भारत के खिलाफ अब तक दोनों मैचों में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।
मैदान के बाहर पारा गरम
इस बार भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहा. ग्रुप और सुपर-4 के मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया. वहीं पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ियों ने भड़काऊ सेलिब्रेशन से माहौल और भी गरमा गया. अब फाइनल से पहले दोनों टीमों के बीच यह तनाव और बढ़ गया है.
28 सितंबर को होने वाला यह खिताबी मुकाबला रोमांच और ड्रामे से भरपूर होने वाला है. भारत की नजरें 9वीं ट्रॉफी पर होंगी, जबकि पाकिस्तान अपनी पहली टी20 एशिया कप जीतने के लिए मैदान में उतरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel