नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में पहुच गई. कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड ने फिन एलन की तूफानी सेंचुरी की बदौलत केवल 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है. इससे पहले वो 2021 में पहुंचे थे लेकिन ट्रॉफी नहीं उठा सके थे.
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन और टिम सेफर्ट ने शुरू को 6 ओवर में 84 रन बनाकर मैच को साउथ अफ्रीका से दूर कर दिया था. टीम की ओपनिंग साझेदारी 117 रनों की हुई थी. सेफर्ट 33 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हो गए थे. उनको रबाडा ने आउट किया और वही एक गेंदबाज थे जो विकेट लेने में सफल हो पाए. इसके अलावा कोई भी साउथ अफ्रीकी गेंदबाज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सका. जिसकी वजह से कीवी बल्लेबाज 9 विकेट से ही मैच अपने नाम करने सफल रहे.
न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से लगतारा 5 मैच हारने के सिलसिले को भी तोड़ दिया और आईसीसी के नॉकआउट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा. ये उनकी प्रोटियाज के खिलाफ नॉकआउट मैच में चौथी जीत है.
अब न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेलने के लिए कोलकाता से अहमदाबाद का सफर करेगा, जहां उनका मुकाबला 8 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.
फिन एलन बने प्लेयर ऑफ दि मैच
फिन एलन को शानदार पारी की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने 33 गेंद पर 100 रन बनाकर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।
फिन ऐलन के तूफान में उड़ा दक्षिण अफ्रीका
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के 170 रनों के लक्ष्य को 12.5 ओवर में ही हासिल करके फाइनल में शानदार एंट्री मारी है. जिसमें फिन ऐलन का 33 गेंद पर तूफानी शतक सबसे खास है. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 8 छक्के लगाए. इसके साथ एलन ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी करने का रिकॉर्ड भी तोड़ा दिया है. इसे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिसने 47 गेंद में शतक जड़ा था. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है. इससे पहले वो 2021 में पहुंचा था जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था.
न्यूजीलैंड का गिरा पहला विकेट
117 के कुल स्कोर पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट 10वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा. जब रबाड़ा ने सेफर्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया. उन्होंने 33 गेंद पर 58 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को फाइनल मैच के करीब पहुंचा दिया.
सेफर्ट के बाद ऐलन की भी फिफ्टी
फिन एलन ने 19 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. जिसमें उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके साथ ऐलन और सेफर्ड के बीच पहले विकेट की साझेदारी भी 117 रनो की हो गई है.
टिम सेफर्ट की शानदार फिफ्टी
कीवी टीम के ओपनर टिम सेफर्ट ने शानदार फिफ्टी बनाई. उन्होंने 28 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की. जिसमें 6 चौके और 2 छक्का शामिल है.
170 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड का शानदार आगाज
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की और पावरप्ले में ही मैच को अपनी तरफ लेकर चले गए है. 6 ओवर के बाद उन्होंने बिना कोई विकेट खोए 84 रन बना लिए हैं. कीवी टीम के दोनों ओपनर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. फिन एलन 21 गेंद में 41 और सेफर्ट 15 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रहे हैं.
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के दिया 170 रनों का टारगेट
टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर के बाद 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए हैं. जिसमें मार्को जेनसेन के सबसे ज्यादा 30 गेंद में नाबाद 55 रन हैं. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा उन्होंने छठें विकेट के लिए स्टब्स के साथ 77 रनों की अहम साझेदारी भी की. स्टब्स ने 29 रनो की परी खेली. न्यूजीलैंड के तरफ से हेनरी, राचिन और मैककॉन्ची को 2-2 विकेट मिले जबकि निशम और फार्गयूसन को एक-एक विकेट मिला.
दक्षिण अफ्रीका का गिरा 7वां और 8वां विकेट
166 के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने अपना सातवां विकेट खो दिया है. कॉर्बन बॉश को मैट हेनरी ने क्लीन बोल्ड कर दिया. उन्होंने 3 गेंद में दो रन बनाए. उसके बाद अगली ही गेंद पर रबाड़ा को भी कैच आउट करा दिया. जिससे हेनरी हैट्रिक पर आ गए हैं।
दक्षिण अफ्रीका का गिरा छठां विकेट
150 के कुल स्कोर पर प्रोटियाज ने अपना छठां विकेट 19वें ओवर में खो दिया है. स्टब्स को लॉकी फर्ग्यूसन ने 29 के निजी स्कोर पर आउठ किया.
15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर
15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं. स्टब्स 10 और जैनसन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.
दक्षिण अफ्रीका का गिरा 5वां विकेट
77 कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने अपना 5वां विकेट खो दिया है. जब ब्रेविस को 34 के निजी स्कोर पर नीशन ने सेंटनर के हाथों कैच आउट कराया. इससे पहले 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर 77 के ही कुल स्कोर पर मिलर आउट हुए थे.
जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए मिलर
77 के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने अपना चौथा विकटे मिलर के रूप में खो दिया है. उन्होंने राचिन ने 6 रनों के निजी स्कोर पर कैच आउट कराया. इससे पहले उसी ओवर में मिलर को 5 के नीजी स्कोर पर जीवनदान मिला था. जिसका वो फायदा नहीं उठा सके. राचिन की गेंद पर मिलर कवर पर गैप में खोलकर बॉउंड्री हासिल करना चाहते थे लेकिन कीवी टीम के सबसे अच्छे फील्डर ग्लेन फिलिप्स गेंद तक पहुंच कर भी कैच नहीं कर सके.
दक्षिण अफ्रीका का गिरा तीसरा विकेट
55 के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने अपना तीसरा विकेट कप्तान एडेन मार्करम के रूप में खो दिया है. उन्होंने 20 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था. मार्करम को राचिन ने अपने पहले और टीम के 8वें ओवर में बाउंड्रीलाइन पर कैच आउट कराया.
पावरप्ले में टीम का स्कोर 48/2
पहले 6 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर 48 रन बना लिए है. 12 रनों पर दो विकेट खोने के बाद कप्तान मार्करम और ब्रेविस ने अपनी टीम को संभालने की कोशिश की और तीसरे विकेट के लिए दोनों ने 36 रनों की साझेदारी कर ली है. ब्रेविस 15 रन और मार्करम 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.
दक्षिण अफ्रीका को लगा डबल झटका
12 के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के दूसरे ओवर में ही दो विकेट गिर गए. कोल मैककॉन्ची ने पहले डीकॉक (10) को पवेलियन भेजा और फिर उसके बाद अलगी ही गेंद पर रियान रिकल्टन को गोल्डन डक पर आउट करके प्रोटियाज को मुश्किल में डाल दिया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड की प्लेइंग -11: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चौपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
टी20 क्रिंकेटः न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13वें ओवर में ही हरा कर किया फाइनल में प्रवेश, फिन एलन की तूफान पारी
