Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मंत्री कुशवाह ने सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन - Nand Kesari || Top News || Latest News

मंत्री कुशवाह ने सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

ग्वालियर। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याणए उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38 स्थित कांता एन्क्लेव में काला सैयद से बिजली घर रोड तक बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया।लगभग 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क का शुभारंभ क्षेत्र की कन्याओं द्वारा विधि.विधान से भूमि पूजन कर किया गया।
इस अवसर पर मंत्री कुशवाह ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाएगा। साथ हीए स्थानीय निवासियों को आवागमन में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर आधारभूत संरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे कार्यों से क्षेत्र की प्रगति को गति मिलती है। कार्यक्रम में पार्षद भगवान सिंह कुशवाहए गुलाब सिंह कुशवाहए शिवचरण कुशवाहए मनोज भार्गवए बूथ अध्यक्ष जीतू झाए रवि रजकए राहुल कुशवाहए नीरज लोधीए शंकर सिंहए जितेंद्र कुशवाहए भरोशी रजकए राजेंद्र कुशवाहए अमर सिंह मैकालेए केशव मंसूरियाए अमर सिंह कौरवए देवी सिंह कौरवए सुरेंद्र कुशवाहए श्री शशिकांत जाटवए सुमित कुशवाहए मुन्नालाल निधारए राजकुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *