Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 मार्च को ग्वालियर संभाग के प्रवास पर - Nand Kesari || Top News || Latest News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 मार्च को ग्वालियर संभाग के प्रवास पर

भाण्डेर में किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
ग्वालियर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 मार्च को ग्वालियर संभाग के प्रवास पर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इस दिन दोपहर 12.25 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा दतिया जिले के भाण्डेर में आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव भाण्डेर में विशाल किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे भाण्डेर से हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर लगभग 2 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से थोड़ी देर बाद विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *