मुख्यमंत्री मोहन यादव जनसंपर्क विभाग छोड़ें!भारतीय पत्रकार संघ ने उठाई बड़ी मांग

भारतीय पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित, 13 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
भोपाल, 21 मार्च 2026। राजधानी भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे)की भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में, प्रदेश उपाध्यक्ष मांगीलाल कुशवाहा और संभागीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भदौरिया की अनुशंसा पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।इस अवसर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी कल्याण जैन विषेश रूप से मौजूद रहें।
दरअसल,हिंदी भवन स्थित नरेश मेहता हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भोपाल जिला अध्यक्ष दीपक कुमार दिलेर ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें कुल 13 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार हैः
संरक्षक : डॉ. अभिषेक शर्मा
जिला अध्यक्ष: दीपक कुमार दिलेर
उपाध्यक्ष : डॉ. विशाल शिवहरे, मीनू गुप्ता, नितिन तेजराज
कोषाध्यक्ष : दिनेश जांगड़े
महासचिव : लखन गुरु
सहसचिव : मालती सिंह
संगठन मंत्री : एलएन मालवीय
मीडिया प्रभारी: मुदित श्रीवास्तव
सह मीडिया प्रभारीः सोनू मालवीय
विधि सलाहकार: राजेंद्र शिवहरे
जनसंपर्क विभाग को लेकर उठी बड़ी मांगः
जिला अध्यक्ष दीपक कुमार दिलेर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया कि जनसंपर्क विभाग किसी सक्षम जनप्रतिनिधि को सौंपा जाए, ताकि पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभाग मुख्यमंत्री के पास होने के कारण पत्रकारों को कई प्रक्रियात्मक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और अपनी समस्याएं रखने में भी कठिनाई होती है।

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन जरूरीः कल्याण जैन
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी कल्याण जैन ने कहा कि भोपाल में बड़ी संख्या में पत्रकार कार्यरत हैं। ऐसे में अकेले आवाज उठाना कठिन होता है, लेकिन संगठन से जुड़कर पत्रकार अपने हक और अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ देश के 22 से अधिक राज्यों में सक्रिय है और लगभग 80 हजार पत्रकार इससे जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रम संचालन और आभारः
कार्यक्रम का संचालन लखन गुरु द्वारा किया गया, जबकि आभार व्यक्त संगठन महामंत्री लक्ष्मी नारायण मालवीय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *