Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 5 विकेट से हाराया,अब दक्षिण अफ्रीका से होगा खिताबी भिडंत - Nand Kesari || Top News || Latest News

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 5 विकेट से हाराया,अब दक्षिण अफ्रीका से होगा खिताबी भिडंत

हैदराबाद। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में 5 विकेट से हराकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. अब भारत अपना तीसरा वनडे वर्ल्ड कप फाइनल खेलते हुआ नजर आए, जहां 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच महिला वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा. नवी मुंबई के डी.वाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में 338 रन बनाए. भारत ने जीत के लिए मिले 339 रनों के लक्ष्य का पीछा 48.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 341 रन बनाकर कर लिया और मैच को जीत लिया. भारत की जीत की स्टार जेमिमा रोड्रिग्स रहीं, जिन्होंने नाबाद 127 रनों की पारी खेली।
शेफाली और मंधाना सस्ते में लौट पवेलियन
ऑस्ट्रेलिया से जीत के लिए मिले 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की. शेफाली दूसरे ही ओवर में 2 चौकों के साथ 10 बनाकर किम गार्थ का शिकार बनीं. इसके बाद मंधाना को 24 रनों के निजी स्कोर पर किम गार्थ ने एलिसा हीली के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट कराया. मंधाना आउट होने से खुश नजर नहीं आईं. भारत एक समय पर 9.2 ओवर में 59 रनों पर 2 विकेट गंवा चुकी थी।
जेमिमा रोड्रिग्स ने शतकीय पारी से दिलाई जीत
इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने मिलकर पारी की आगे बढ़ाया और 226 तक पहुंचाया. भारत को तीसरा झटका हरमनप्रीत कौर के रूप में लगा. हरमन 88 बॉल में 10 चौके और 2 छक्कों के साथ 89 रन बनाकर एनाबेल सदरलैंड का शिकार बनीं. इसके बाद दीप्ति शर्मा ने टीम के लिए 24 और ऋचा घोष ने 26 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए जेमिमा ने अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 115 बॉल में 10 चौकों की मदद से 100 रन पूरे किए।
जेमिमा रोड्रिग्स के भारत के लिए 134 बॉल में 14 चौकों की मदद से 127 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके साथ भारत के लिए अमनजोत कौर ने नाबाद 15 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिला दी और फाइनल का टिकट दिला दिया. इंग्लैंड के लिए किम गार्थ और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया 338 रनों पर हुईं ऑलआउट
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए फोएबे लिचफील्ड और एलिसा हीली पारी की शुरुआत करने के लिए आईं. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 25 रन जोड़े. भारत को पहली सफलता क्रांति गौड़ ने दिलाई. उन्होंने एलिसा हीली को 5 रन के निजी स्कोर पर बोर्ड कर पवेलियन भेजा. इसके बाद एलिस पेरी ने लिचफील्ड के साथ मिलकर टीम का स्कोर 180 तक पहुंचाया।
फोएबे लिचफील्ड ने लगाया शानदार शतक
इस दौरान फोएबे लिचफील्ड ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने ने 45 बॉल में 10 चौकों के साथ पहले अपने 50 रन पूरे किए और इसके बाद 77 बॉल में 17 चौके और 1 छक्के की सहायता से 100 रन पूरे किए. ये लिचफील्ड के वनडे करियर का तीसरा शतक है. उन्हें 28वें ओवर की दूसरी बॉल पर अमनजोत कौर ने क्लीन बोल्ड कर दिया, जब वो लैप स्वीप शॉट लगाने के लिए गईं तो उनकी गिल्लियां बिखर गईं. उन्होंने 119 रनों की पारी खेली।

पेरी और गार्डनर ने लगाए अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी ने 66 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 50 रन पूरे किए. पेरी को 77 रनों के निजी स्कोर पर राधा यादव ने आउट किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए बैथ मूनी ने 24 रन बनाए, जबकि किम गार्थ ने 16 रनों की पारी खेली. वहीं अंतिम ओवर्स में ऑस्ट्रेलिया के एशले गार्डनर ने अर्धशतकीय पारी खेली. गार्डनर ने 45 बॉल में 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 65 रनों की पारी खेली. वो रन आउट होकर पवेलियन लौटीं. भारत के लिए दीप्ति शर्ना ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. वहीं श्री चरणी ने 2 विकेट चटकाए और राधा यादव, क्रांति गौड़ और अमनजोत कौर को 1-1 विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
इससे पहले इस मैच में टॉस के लिए मैदान पर भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर और ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी एलिसा हीली आईं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारत को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया।
भारतीय टीम में हुए 3 बड़े बदलाव
इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में सिर्फ 2 बदलाव किया है. एलिसा हीली और सोफी मोलिनक्स टीम में आए हैं तो वहीं, जॉर्जिया वोल और जोर्जिया बेहरम बाहर गए हैं. इसके साथ ही भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच की प्लेइंग-11 में से 3 खिलाड़ियों को बाहर किया है. हरमनप्रीत कौर ने सेमीफाइनल के लिए ऋचा घोष और क्रांति गौड़ की वापसी कराई है, जबकि चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुकीं ओपनर प्रतिका रावल की जगह पर शेफाली वर्मा को मौका दिया है. इसके साथ ही उमा क्षेत्री और हरलीन देओल को बाहर किया गया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चराणी, रेणुका ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया: फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (कप्तानध्विकेटकीप), एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शूट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş jojobet jojobet giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet amkbet radissonbet romabet casinowon betgit teosbet holiganbet mercurecasino cashwin jojobet betplay nesinecasino bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş bets10 bets10 giriş bets10 güncel bets10 bets10 giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş