जयंती पर बाबू जगजीवन राम को कांग्रेसियों ने किया नमन

ग्वालियर। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती के अवसर पर भारतीय दलित वर्ग संघ ने फूलबाग स्थित समता पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने समता पार्क में स्थापित बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
जयंती कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की मिसाल है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा सदैव उनके आदर्शों से प्रेरित रही है और आज भी हम उसी मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि बाबू जगजीवन राम जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं और उनके सपनों का भारत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बाबू जगजीवन राम को नमन करने वालों में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, सुधीर मंडेलिया, अवधेश कौरव, श्रीमती गायत्री मंडेलिया, हरेन्द्र गुर्जर, महेश धनोलिया, जसवंत शेजवार, केदार बरहादिया, कुलदीप मगरैया, प्रमोद खरे, ब्लॉक अध्यक्ष महेष धनोलिया, संदीप यादव, विनोद कुमार जैन, अनूप शिवहरे, नवीन भदकारिया, संजीव दीक्षित आदि उपस्थित थे।

वार्ड 16 एवं 17 की कांग्रेस कमेटियां गठित
ग्वालियर। संगठन सृजन अभियान के तहत ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक 4, हजीरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 एवं 17 में वार्ड कांग्रेस कमेटियों का विधिवत गठन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वार्ड स्तर पर सक्रिय एवं संगठित टीम ही पार्टी को आगामी चुनावों में सफलता दिलाने का आधार बनेगी। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदौरिया, अशोक प्रेमी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पालरिया, मंडल अध्यक्ष नरेश लोधी, पार्षद प्रत्याशी गजेंद्र आर्य, पार्षद धर्मेन्द्र वर्मा, पूर्व पार्षद संतोष भारती, राजेंद्र सिंह परिहार, अरुण यादव, पंकज सिंह भदौरिया, उमेश यादव सहित वार्ड के अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *