Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
स्व. श्रीमती रामकुमारी सिकरवार की द्वितीय पुण्यतिथि पर छत्री पहुंचकर हजारों लोगों ने दी पुष्पांजलि - Nand Kesari || Top News || Latest News

स्व. श्रीमती रामकुमारी सिकरवार की द्वितीय पुण्यतिथि पर छत्री पहुंचकर हजारों लोगों ने दी पुष्पांजलि

ग्वालियर। पूर्व विधायक गजराज सिंह की धर्मपत्नि स्व. श्रीमती रामकुमारी सिकरवार (जीजी) की द्वितीय पुण्यतिथि पर रविवार को पिपरोली चिरवाई नाका शिवपुरी लिंक रोड स्थित जे.बी.आई.टी.एम कॉलेज परिसर में पुष्पांजलि अर्पित करने के लिये हजारों का जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों से आम नागरिक, राजनेता, धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के लोग और अधिकारी, कर्मचारी व पत्रकारों ने ‘जीजी’ की तस्वीर के समक्ष पुष्पाजंली अर्पित की। इससे पहले विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, नरेन्द्र सिंह (टिंकू) जनपद सदस्य जौरा, सत्यप्रकाश सिंह सिकरवार (सोनू), मानवेन्द्र सिंह सिकरवार (गांधी), आदित्य सिंह सिकरवार (गोंची), आर्यमन सिंह (अन्ना), अंशुमन सिंह, अरूणोदय सिंह आदि परिवारजनों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर ‘जीजी’ का आर्शीवाद लिया। पुष्पांजली कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं संगीतकार राकेश जैन एवं उनकी टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। पुष्पाजंलि कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार, वृदांवन सिंह सिकरवार एवं अन्य परिवारजन मौजूद थे। सुबह 10 बजे से देर रात तक पुष्पाजंली अर्पित करने के लिये लोगों का तांता लगा रहा।
स्व. श्रीमती रामकुमारी सिकरवार (जीजी) को श्रृद्धांजली अर्पित करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व मंत्री के.पी. सिंह ‘कक्काजू’, मुरैना महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, निगम कमिश्नर संघ प्रिय, पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, विधायक बाबू सिंह जण्डैल, विधायक प्रीतम सिंह लोधी, विधायक साहब सिंह गुर्जर, विधायक सुरेश राजे, विधायक मुकेश मल्हौत्रा, विधायक केशव देसाई, के.पी. सिंह भदौरिया पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक भिण्ड, सभापति मनोज तोमर, पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन (लालजी), प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक बृजेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, पूर्व विधायक रामवरन सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अभय चौधरी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा (सरपंच), भाजपा नेता पीताम्बर सिंह, अशोक प्रेमी, रामनारायण मिश्रा, गुड्डू वारसी, इन्द्रजीत चौहान, म.प्र. चेम्बर कॉमर्स के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, व्यवसायी अशोक गोयल, मुकेश गोस्वामी, पुरूषोत्तम भार्गव, ग्वालियर-चबंल संभाग से राजनेता, समाजसेवी, व्यापारीगण, डॉक्टर, वकील, मीडिया समेत हजारों महिला-पुरूषों ने पुष्पांजली अर्पित की। कार्यक्रम में पचास हजार से अधिक गणमान्यजनों ने प्रसादी ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *