ग्वालियर । जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट 6 अप्रैल को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। श्री सिलावट इस दिन प्रातः 7.37 बजे रेलमार्ग द्वारा ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुँचेंगे और वहाँ से व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार जायेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सिलावट प्रातः 10.30 बजे मंथन मैरिज गार्डन के सामने नीलकंठ तिराहा, अलापुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्रीसिलावट इसी क्रम में अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट रात 7.15 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुँचेंगे और रात्रि 8.10 बजे रेलमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
प्रभारी मंत्री सिलावट 6 अप्रैल को ग्वालियर आयेंगे
