Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल सोमवार, 13 जुलाई, 2026 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल सोमवार, 13 जुलाई, 2026

आज का पंचांगः आज आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान रुद्र शासन करते हैं. साधना करने, शिव पूजा और समस्याओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए ये एक अच्छा दिन है. लेकिन, विवाह या शुभ समारोह इस दिन नहीं करना चाहिए।
आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि और मृगशीर्ष नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र वृषभ राशि में 23ः20 के बाद से मिथुन राशि में 6ः40 तक रहता है. इसके देवता चंद्रमा है और इसके शासक ग्रह मंगल है. विवाह आदि कार्य करने, दीक्षा ग्रहण करने, यात्रा, भवन निर्माण के लिए शुभ नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वभाव कोमल होता है. यह नक्षत्र ललित कलाओं के लिए अच्छा है. कुछ नया आर्ट सीखने, दोस्ती करने, प्रेम अभिव्यक्ति, नए परिधान पहनने के साथ शुभ समारोह, उत्सव, कृषि के सौदे करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा होता है.
आज का वर्जित समय
आज के दिन 07ः14 से 08ः58 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल सोमवार, 13 जुलाई, 2026
मेष- आज आपको नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी, हालांकि आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन का अनुभव होगा. नौकरी या व्यवसाय में प्रतियोगिता का वातावरण रहेगा. किसी छोटी यात्रा के संयोग दिख रहे हैं. भाई- बंधुओं के साथ मेल-जोल बना रहेगा. इससे लाभ भी होगा. आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए.
वृषभ- आज आपको मन को स्थिर बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए. मनोदशा कमजोर रहेगी. समझौतावादी प्रवृत्ति रखने से आपको नुकसान नहीं होगा. आज संभव हो, तो प्रवास टालें। कलाकारों एवं सलाहकारों के लिए दिन बहुत अनुकूल है. किसी नए काम की शुरुआत आज दोपहर बाद बिल्कुल ना करें. गृहस्थजीवन में जीवनसाथी के साथ कोई मतभेद हो सकता है.
मिथुन- आज के दिन की शुरुआत तन और मन की ताजगी से होगी. दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है. कहीं बाहर जाने की योजना बनेगी. आर्थिक लाभ के योग हैं. मन में नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें. सभी स्थिति में मन को काबू में रखें. प्रेम जीवन में आगे बढ़ने की जल्दबाजी नहीं करें. आज जरूरी ना हो तो यात्रा ना करें.
कर्क- आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. परिवार में मनमुटाव हो सकता है. मानसिक बेचौनी रहेगी. मन में दुविधा का अनुभव होगा, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय टालना हितकर है. किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद होने की संभावना है. स्वास्थ्य सम्बंधी लापरवाही से नुकसान हो सकता है. कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर काम लेना पड़ेगा. मान हानि या धन हानि होने की आशंका रहेगी. ज्यादातर समय मौन रहें.
सिंह- आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा, परंतु मन किसी बात को लेकर उलझन में रहेगा. मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे. घर में मांगलिक काम होंगे. व्यापार में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी. बाहर जाने का कार्यक्रम होगा. आप समय पर आज सभी काम कर पाने की स्थिति में रहेंगे, हालांकि नकारात्मक विचारों से आपको दूर रहना होगा.
कन्या- आज नए काम की योजना बनेगी. व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा. अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी, जिससे पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है. आज किसी निवेश को लेकर भी आप योजना बना सकते हैं. पिता से लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा. जीवनसाथी के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा. किसी ऑफिशियल काम से बाहर जाना हो सकता है.
तुला- बुद्धिजीवियों या साहित्य प्रेमियों संग मुलाकात से ज्ञान में बढ़ोतरी होगी. अच्छा समय व्यतीत करेंगे. नए काम का आरंभ कर सकेंगे. लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है. विदेश से जुड़े व्यापार करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. विदेश में बसने वाले मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे. स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा. संतान की समस्याओं से चिंता उत्पन्न होगी.
वृश्चिक- अभी समय शांतिपूर्वक व्यतीत करना लाभदायी होगा. अपने क्रोध को काबू में रखें. अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए संबंध बनाने से पहले सोचें. धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव होगा. आपका काम समय से पूरा नहीं होगा. खाने पीने का ध्यान रखें. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी. योग, ध्यान और आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी.
धनु- आज खुशी, आनंद और शांति प्राप्त कर सकेंगे. अच्छे वस्त्र, मित्रों के साथ घूमना- फिरना और स्वादिष्ट भोजन आपको दिनभर उत्साहित रखेंगे. किसी नए व्यक्ति की ओर आप आकर्षित होंगे और नए लोगों से मिलकर रोमांच का अनुभव करेंगे. सार्वजनिक जीवन में आप प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. आपको अच्छा दांपत्य सुख भी प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया रुचिकर काम मिल सकता है.
मकर- आज आपके व्यापार में खूब सफलता मिलेगी, परंतु कानूनी मामलों में सावधानी बरतें. व्यापार को लेकर बनाई योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न होगी. किसी के साथ पैसों का लेन-देन सफलतापूर्वक पूरा होगा. देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा. घर में परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. धन लाभ के योग हैं. काम में यश मिलेगा. विरोधियों को पराजित कर सकेंगे।
कुंभ- आज आप संतान और अपने स्वास्थ्य के संबंध में चिंतित रहेंगे. अपच, पेट-दर्द से परेशानी होगी. विचारों में तेजी से परिवर्तन के कारण मानसिक स्थिरता नहीं रहेगी. आज नए कामों की शुरुआत करना आपके हित में नहीं है. यात्रा में कठिनाई आएंगी, संभव हो तो इसे स्थगित रखना उचित होगा. कार्यस्थल पर आज आपका मन काम में नहीं लगेगा.
मीन- शारीरिक और मानसिक भय रहेगा. परिजनों संग विवाद होगा. मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आ सकती है. नींद नहीं आने से परेशान रहेंगे. धन और कीर्ति की हानि होगी. पानी वाली जगहों से दूर रहें. स्थायी संपत्ति को लेकर किए आपके प्रयासों में कमी आ सकती है. परिजनों के साथ शाम का समय आनंद में गुजरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş cratosroyalbet padisahbet padişahbet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş grandpashabet cratosroyalbet gameofbet romabet jojobet meritking holiganbet betgit 1win casinoroyal grandpashabet betpas goldenbahis