Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
सिंधिया कन्या विद्यालय प्रागंण में खेल समारोह हुआ आयोजित - Nand Kesari || Top News || Latest News

सिंधिया कन्या विद्यालय प्रागंण में खेल समारोह हुआ आयोजित

ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय के विशाल प्रागंण में खेल समारोह प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समारोह में निपुण भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान सुश्री पूजा सिहाग और डॉ वीके गंगवाल उपस्थित थे। निर्णायकमंडल में अजय कुमार बघेल, डॉ. मनोज साहू (लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय) शामिल थे।
समारोह में मुख्य अतिथि के आगमन पर विद्यालय गेम्स कैप्टेन बेंडी नयोनिका द्वारा पुष्प भेंट देकर स्वगात किया गया। इस मौके पर पहलवान सुश्री पूजा सिहाग ने कहा कि छात्राओं के उत्साह, साहस और लगन को देखकर मन प्रसन्न हो गया। यहाँ पढ़ाई के साथ साथ खेलों पर भी अत्यधिक बल दिया जाता है। छात्राएँ सौभाग्यशाली है कि उन्हें अंतर-राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अवसर प्रदान किये जाते हैं। समारोह में विद्यालय के चारों सदनों माधवी, उषा, वसुंधरा, यशोधरा द्वारा मार्चपास्ट की गयी। सिंधिया कन्या विद्यालय की कक्षा 6 से 8 तक के एनसीसी कैडेटों द्वारा वर्दी पहने हुए एक सुर में मार्च पास्ट करके देशभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। पूर्व छात्राओं द्वारा एलुमनाई मार्च प्रस्तुत की गई जो अपने साथ स्कूल की समृद्ध विरासत लेकर आए, वर्षों के समर्पण, उपलब्धि और पोषित यादों का प्रतिनिधित्व किया। जिसकी सलामी मुख्य अतिथि सुश्री पूजा सिहाग द्वारा ली गई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कक्षा 6-12 की छात्राओं द्वारा योगा की भव्य प्रस्तुती दी गई। कक्षा 6-12 की छात्रों द्वारा तायक्वोंडो का भव्य प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सीनियर, मिडिल तथा जूनियर वर्ग में दौड़ सम्पन्न हुई। समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि सुश्री पूजा सिहाग तथा विद्यालय प्राचार्या द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। अंत में रिट्रीट सेरेमनी की गई। इस मौके पर उप प्राचार्या गरिमा सांधु, बरसर सेल्विन माईकेल, इवेंट इंचार्ज शिवांगी सहाय, खेल विभाग अध्यक्ष सुमन चौधरी, मीडिया प्रभारी वैशाली श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *