Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल, सोमवार, 11 नवंबर, 2024 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल, सोमवार, 11 नवंबर, 2024

आज का पंचांग-11 नवंबर, 2024 सोमवार, के दिन कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के प्रमुख सेनापति वीरभद्र का नियंत्रण है. शुभ समारोह और नए भवन के उद्घाटन के लिए यह तिथि शुभ मानी जाती है. आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र कुंभ राशि में 6ः40 से 20ः00 तक फैला है. इसके देवता वरुण और नक्षत्र स्वामी राहु है. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है. हालांकि यात्रा करने, आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करने और मित्रों से मिलने के लिए यह नक्षत्र श्रेष्ठ है.
आज का वर्जित समय
आज के दिन 08ः13 से 09ः37 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा। इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए. अन्यथा नुकसान हो सकता है।
आज का राशिफल, सोमवार, 11 नवंबर, 2024
मेष: आज का दिन सामाजिक कामों और मित्रों के साथ दौड़-धूप में व्यतीत होगा. इसके पीछे धन खर्च भी होगा. फिर भी सरकारी काम में सफलता मिलेगी. सम्माननीय व्यक्तियों से मुलाकात होगी. दूर रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे. किसी यात्रा की संभावना है. अविवाहितों का रिश्ता पक्का होने के योग रहेंगे. जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद दूर होने से मन को शांति मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा।
वृषभ: नए काम की शुरुआत करने वालों के लिए समय अनुकूल है. नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा. पदोन्नति होने से मन खुश हो सकता है. व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी. सरकार से लाभ के समाचार मिलेंगे. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. गृहस्थजीवन में मधुरता रहेगी. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है. हो सकता है आज आप किसी को मन की बात कह दें. स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
मिथुन: किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. शरीर में थकान और आलस्य रहने से किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा. पेट संबंधी किसी रोग से परेशान हो सकते हैं. नौकरी या व्यापार में विपरीत परिस्थितियां रहेंगी. अधिकारी भी आपके काम से नाराज रह सकते हैं. खर्च भी अधिक होगा. महत्वपूर्ण काम के लिए आज कोई निर्णय ना लें. हो सके तो आज केवल अपने काम से काम रखें।

कर्क: क्रोध और नकारात्मक विचार से आपका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होगा. ऐसे में खुद पर संयम रखें. खान-पान का ध्यान रखें, अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की पूरी संभावना है. परिवार में वाद-विवाद होगा. खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. नए संबंध बनेंगे. नए काम की शुरुआत आज ना ही करें. कार्यस्थल पर दूसरों से ज्यादा बातचीत करने से बचें. दोपहर के बाद स्थिति में परिवर्तन होगा।
सिंह: आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में समय व्यतीत करेंगे. फिर भी सांसारिक मामलों में आपका व्यवहार उदासीन रहेगा. जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है. नए लोगों के साथ की मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी. व्यापारियों को भागीदारों के साथ धैर्य से काम लेना पड़ेगा. किसी सामाजिक काम में व्यस्त रह सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कन्या: शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. बीमारी में राहत महसूस होगी. घर में सुख और शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता का अनुभव होगा. आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आपके लिए समय लाभ का बना हुआ है. आज दोस्तों के साथ बाहर जाने या शॉपिंग करने का कार्यक्रम भी बन सकता है।
तुला: आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उपयोग कर सकेंगे. संतान की प्रगति होगी. प्रिय व्यक्ति के साथ की गई मुलाकात रोमांचक रहेगी. तन और मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव होगा. अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा. आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा में व्यस्त रह सकते हैं. समय पर काम पूरा नहीं होने से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. बाहर जाने और खाने-पीने से आपको बचना चाहिए।
वृश्चिक: आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करें, क्योंकि किसी बात को लेकर मन चिंताग्रस्त रहेगा. कुंटुंब या परिवार में किसी से वाद-विवाद हो सकता है. जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद आपको दुरूखी कर सकता है. स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी. धन हानि एवं यश हानि हो सकती है. तालाब या नदी किनारे जाने से बचें. सरकारी काम में लापरवाही ना करें. वाहन और जमीन आदि के काम सावधानी से करें।
धनु: आध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है. मित्रों और सगे- संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी. हाथ में लिए हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे. यात्रा हो सकती है. धन लाभ का योग है. छोटे भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे. लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
मकर: आज यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ से बच जाएंगे. परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में कम सफलता मिलेगी. नकारात्मक विचारों पर काबू रखें. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आंख में तकलीफ होने की आशंका है. किसी अनचाही जगह पर धन खर्च हो सकता है. व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य है. आज किसी भी जगह निवेश करने की कोई योजना नहीं बनाएं. मित्रों पर अनावश्यक खर्च होगा।
कुंभ: आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक रूप से दिन लाभदायी दिन है. कुटुंबजनों एवं मित्रों के साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं. आध्यात्मिकता में आपकी रुचि रहेगी. मित्रों एवं स्वजनों से उपहार मिलने की संभावना है. दांपत्यजीवन सुखमय होगा. पुराना मतभेद दूर होने से मन को खुशी मिलेगी. मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें. व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है।
मीन: लोभ या लालच में ना फंसें. आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतें. किसी की बातों में आकर पूंजी निवेश करने से बचें. शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले आज लापरवाही ना करें. एकाग्रता भी कम रहेगी. धार्मिक काम के पीछे धन खर्च होगा. परिजनों से मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी. बाहर खाने-पीने में सावधानी बरतें. हो सके तो आज आराम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş