Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
समाजसेवी अरूणेश सिंह भदौरिया ने दिव्यांगों के प्रति समाजसेवियों की जिम्मेदारियों पर चिंता जताई - Nand Kesari || Top News || Latest News

समाजसेवी अरूणेश सिंह भदौरिया ने दिव्यांगों के प्रति समाजसेवियों की जिम्मेदारियों पर चिंता जताई

ग्वालियर। शहर की कई सामाजिक संस्थाएं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सामाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्य किया जा रहे हैं लेकिन दिव्यांगों के प्रति कार्यों में उदासीनता की जा रही हैं। इस बात की चिंता जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणेश सिंह भदोरिया के द्वारा जाहिर की । श्री भदौरिया ने चिंता व्यक्त करते हुये कहा है कि शासन व प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं लेकिन क्या इससे जनमानस एवं शहर की कई सामाजिक संस्थाएं जागरूक हो रही है ?यह बहुत ही गंभीर व चिंता का विषय है श्री भदौरिया ने शहर की सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों से कहा है की उनको ऐसे दिव्यांगजन नेत्रहीन विकलांग विदुर और निर्धन बालक बालिकाओं के लिए भी कार्यक्रमों को करना चाहिए। जिससे वह अपना जीवन नए स्वरूप से शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारी जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रति वर्ष दिव्यांग विदुर बालक बालिकाओं का परिचय सम्मेलन एवं विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाता रहा है इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।संस्था द्वारा निरंतर किये जा रहे कार्यक्रमों को लेकर तथा दिव्यांगों के परिवारों की रुचि को देखते हुए अब यह कार्यक्रम दिसंबर माह के बजाय अप्रैल माह किया जाएगा। संस्था द्वारा दिव्यांग विदुर विकलांग गरीब तबके के युवक युवतियों के लिए कार्यक्रम करने का क्रम जारी रहेगा। श्री भदौरिया ने आगे बताया और गुजारिश करते हुये कहा कि हमें और शहर की सामाजिक संस्थाएं तथा जनप्रतिनिधियों को आगे आकर बढ़-चढ़कर इन दिव्यांग एवं विकलांग बालक बालिकाओं के लिए कुछ ऐसे कार्य करना चाहिए जिसमें वह आगे बढ़े और कदम से कदम मिलाकर कार्य कर सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *