Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ग्वालियर एसपी ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को दी विदाई - Nand Kesari || Top News || Latest News

ग्वालियर एसपी ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को दी विदाई

ग्वालियर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए 13 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह ने पुलिस कन्ट्रोल रूम में मंगलवार को विदाई दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत होने वालों में निरी. कैलाश नारायण शर्मा, उनि. (अ) इन्द्रा रावत, उनि. जगनंदन कुशवाह, उनि. लाखन सिंह, उनि. रामस्नेही कुशवाह, सउनि. उदेश कुमार यादव, सउनि. किशोर सिंह भदौरिया, सउनि. रमेश सिंह, सउनि. रमाकांत सिंह, प्रआर. अशोक कुमार, प्र.आर. दिनेश कुमार दुबे, प्र.आर. योगेन्द्र सिंह तोमर, प्र.आर. भरत सिंह शामिल हैं। इस मौके पर अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) निरंजन शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अशोक सिंह जादौन, अनुपम भदौरिया, नरेन्द्र तुनिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *