ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिजारी वाजपेयी की 100वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एम्स के सहयोग से एलएनआईपीई में आयोजित हो रहे स्वास्थ्य शिविर में मानव सेवा का कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। इस विशाल निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दो दिन में ही लगभग 21 हजार 500 मरीजों का निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज हो चुका है। शिविर के दूसरे दिन यानि गुरुवार 26 दिसम्बर को एम्स के चिकित्सकों द्वारा 7 हजार 647 मरीजों का निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया। दूसरे दिन मरीजों व उनके परिजनों को मिलाकर लगभग 15 हजार लोगों का आगमन एलएनआईपीई परिसर में हुआ। मरीजों व उनके परिजनों को शिविर में निरूशुल्क भोजन भी कराया गया। ज्ञात हो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीते रोज इस शिविर का उदघाटन किया था। गत 25 दिसम्बर से शुरू हुए इस तीन दिवसीय शिविर का सामपन 27 दिसम्बर को होगा। इस दिन भी प्रातरूकाल 10 बजे से एम्स के चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया जायेगा।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शिविर के दूसरे दिन एलएनआईपीई में पहुँचे और सेवाभाव के साथ मरीजों का इलाज कर रहे एम्स के चिकित्सकों व उनकी पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया। साथ ही जिला प्रशासन, नगर निगम व स्वास्थ्य सहित शिविर के आयोजन में सहयोग कर रहे सभी विभागों के अधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं के वॉलेन्टियर्स को भी शाबाशी दी। उन्होंने मरीजों से भी चर्चा कर यहाँ मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। सभी मरीजों ने शिविर की व्यवस्थाओं को बेहतर बताया। सांस
