भाजपा महिला मोर्चा ने जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन किया

ग्वालियर। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं के खिलाफ की अभद्रता पूर्ण टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन महाराज बाड़ा पर किया गया। पुतला दहन के वक्त नेत्रियां महिलाओं के सम्मान में आक्रोश से भरी हुई थी।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे ने कहा कि जीतू पटवारी का बयान कांग्रेस की सोच को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का महिलाओं का अपमान करना आदत बन चुकी है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल मंचों पर महिला सशक्तिकरण की बातें करती है, जबकि उसके नेता अपमानजनक टिप्पणी कर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाते हैं। इस अवसर पर सुमन शर्मा, नीलिमा शिंदे, रेखा धौलाखंडी, रेशु राजावत, मधुलिका क्षीरसागर, उषा चौहान खुशबू गुप्ता, करुणा सक्सेना, निशा गुप्ता, रमा जादौन, चेतना तोमर, माया वर्मा, साधना राठौर, सपना शर्मा, सारिका नारले, नंदिनी गणपुले, स्वाती अग्रवाल, जया भटारिया, दीप्ति सांघी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *