Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एशिया कप हॉकी फाइनल में भारत की साउथ कोरिया पर शानदार जीत, 4-1 से जीता मुकाबला - Nand Kesari || Top News || Latest News

एशिया कप हॉकी फाइनल में भारत की साउथ कोरिया पर शानदार जीत, 4-1 से जीता मुकाबला

राजगीर । जगीर में आयोजित हीरो एशिया कप हॉकी 2025 का फाइनल मुकाबला आज ऐतिहासिक बन गया. मेजबान भारत ने डिफेंडिंग चौंपियन कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. चौथी बार भारत ने ये खिताब अपने नाम किया. मैच की शुरुआत होते ही भारत ने जबरदस्त आक्रमण किया. पहले ही 30 सेकेंड में सुखजीत सिंह ने रिवर्स स्वीप से शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

दिलप्रीत सिंह का दमदार प्रदर्शन
दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने 28वें मिनट में गोल दागकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया. तीसरे क्वार्टर के 44वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल करते हुए टीम का स्कोर 3-0 पहुंचा दिया. दिलप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अभिषेक मैच ऑफ द टूर्नामेंट
फाइनल के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक को पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यानी मैच ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. उन्हें इसके लिए 2000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि दी गई.
चौथा गोल और कोरिया की वापसी
48वें मिनट में अमित रोहिदास ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 4-0 की मजबूत बढ़त दिलाई. हालांकि 51वें मिनट में कोरिया की ओर से डेन सोन ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया।
कोरिया की ओर से एकमात्र गोल
44वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने दूसरा गोल किया और स्कोर 3-0 पहुंचा दिया. वहीं 48वें मिनट में अमित रोहिदास ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 4-0 की मजबूत बढ़त दिलाई. डिफेंडिंग चौंपियन कोरिया की ओर से डेन सोन ने 51वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर टीम का पहला और एकमात्र गोल दागा. लेकिन भारत की बढ़त बरकरार रही।
स्टेडियम में जोश हाई
राजगीर का अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा. भीड़ इतनी अधिक रही कि बैठने की जगह भी नहीं मिली. ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘इंडिया जीतेगा’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा. फाइनल को यादगार बनाने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहे.
वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ एशिया कप का खिताब जीता बल्कि 2026 में बेल्जियम में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया. यह जीत भारतीय हॉकी के लिए नए इतिहास की तरह दर्ज हो गई।
स्थानीय दर्शकों का उत्साह
फाइनल में पहुंचे दर्शक कमलेश कुमार, जो राजगीर के निवासी हैं, ने कहा कि श्श्अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच अपने शहर में देखना गर्व की बात है. पहले लोग बाहर जाकर मैच देखते थे, अब यहां अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला देखने का अवसर मिला है. मैं तिरंगे के गेटअप में अपनी टीम को सपोर्ट करने आया हूं।
नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाया रंग
इस फाइनल मुकाबले को यादगार बनाने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी स्टेडियम में मौजूद हैं. दर्शक दीर्घा में बैठे खेल प्रेमी लगातार ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘इंडिया जीतेगा’ के नारों से माहौल को रोमांचक बना रहे हैं।
कोरिया का मजबूत चौलेंज
कोरिया पिछली बार की चौंपियन है और इस बार भी अपने मजबूत डिफेंस और सटीक काउंटर अटैक के दम पर फाइनल तक पहुंची है. वहीं भारतीय टीम चीन के खिलाफ सेमीफाइनल में 7-0 की ऐतिहासिक जीत से आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी लेकिन कड़े मुकाबले में भारत से हार का सामना करना पड़ा।
फाइनल से पहले रोमांचक जंग
आज फाइनल से पहले टूर्नामेंट का रोमांच पूरे दिन बरकरार रहा. सुबह खेले गए मुकाबले में जापान ने बांग्लादेश को 6-1 से मात दी. जापान के रयोसुके शिनोहारा ने शानदार हैट्रिक जमाई. मलेशिया ने चीन को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया.
सीधा वर्ल्ड कप का टिकट
इस फाइनल की अहमियत इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि विजेता टीम भारत सीधे 2026 में बेल्जियम में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet